{"_id":"60805f598ebc3e59176b8baa","slug":"etawah-news-etawha-news-knp62470046","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों के लिए बना क्वारंटीन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों के लिए बना क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन
इटावा। जिले में प्रवासियों के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर क्वारंटीन सेंटर बनाने का काम शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय पर सुंदरपुर स्थित रैन बसेरा में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां 350 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
वहीं, प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर परिषदीय विद्यालयों व पंचायत भवन में क्वारंटीन सेंटर बनाने का काम चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि दूसरे राज्यों व जिलों से इटावा आने वाले लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। बस व रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें 24 घंटे यात्रियों की कोरोना की जांच कर रही हैं। कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले यात्रियों को उनके घरों में होम आइसोलेट कराया जा रहा है। (संवाद)
एक और कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती देख एक और कोविड अस्पताल बनाने का फैसला लिया गया है। यह अस्पताल कांधनी गांव स्थित पंडित दीनदयाल राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय में बनाया जाएग। तीन सौ बेड वाला यह अस्पताल तैयार हो चुका है। इसमें ऑक्सीजन व दवाओं की व्यवस्था रहेगी। सीएमओ ने बताया कि इस अस्पताल में आउट सोर्सिंग से नर्स, सफाई कर्मी व वार्ड ब्वाय रखे जाएंगे। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कर्मचारियों की भर्ती होते ही इस अस्पताल को शुरू कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
किराये पर लिए गए वाहन
सीएमओ ने बताया कि इटावा शहर में जांच के 22 प्राइवेट वाहनों को किराये पर लिया गया है। इसके अलावा आठ सीएचसी पर दो-दो वाहन हैं, जिनसे टीम को जांच व संक्रमितों को घर भेजकर क्वारंटीन सेंटर भेजने का काम किया जा रहा है।