फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

57.62 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाया टीका

Thu, 11 Feb 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 33 मेडिकल केयर यूनिट पर टीकाकरण का निरीक्षण करते सीएमओ डा.एनएस तोमर व अधीक्षक डा.सुनील - फोटो : ETAWHA
इटावा। कोविड टीकाकरण के दूसरे चरण के दूसरे दौर में गुरुवार को जनपद के 11 केंद्रों के 2074 फ्रंट लाइन वर्करों में 1195 वर्करों ने टीका लगवाया। टीकाकरण 57.62 प्रतिशत रहा। यह चार फरवरी को 71.73 प्रतिशत तथा पांच फरवरी को 79.83 प्रतिशत टीकाकरण से काफी कम है। इन सभी को दूसरी डोज 16 मार्च को लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चिकित्सकों की पूरी निगरानी में टीका लगाया जा रहा है। यह पूरी तरह सुरक्षित व असरदार है। लिहाजा जनहित में वैक्सीन लेना जरूरी है। इससे न केवल हम सुरक्षित रहेंगे बल्कि हमारे परिजन तथा समाज कोरोना से सुरक्षित रहेगा। उन्होंनेे पुलिस लाइन, पीएससी हॉस्पिटल, जिला महिला अस्पताल, जिला पुरुष अस्पताल, मेडिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया। साथ ही फ्रंटलाइन वर्करों से बात कर उन्हें टीकाकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.सत्येंद्र यादव ने बताया स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद अब फ्रंटलाइन वर्करों को प्रतिरक्षित किया जा रहा है। 12 फरवरी को 2170 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल केयर यूनिट पर नगर पालिका कर्मचारी अभिनव राज ने कहा टीका लगवाने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है, और पूरी तरह स्वस्थ हैं। नगर पालिका कर्मचारियों से टीकाकरण कराने की अपील की।
टीकाकरण के 18 बूथों पर इस प्रकार टीकाकरण हुआ
केंद्र लक्ष्य टीकाकरण प्रतिशत
बसरेहर सीएचसी 118 90 76.27
भरथना सीएचसी 84 63 75.00
जसवंतनगर सीएचसी 94 70 74.47
राजपुर सीएचसी 114 62 54.39
मेडिकल केयर यूनिट 200 106 53.00
जिला महिला अस्पताल 250 195 75.00
जिला पुरुष अस्पताल 250 165 66.00
पुलिस लाइन 258 103 39.92
पीएसी हॉस्पिटल 500 221 44.20
महेवा-बकेवर 50 शैय्या 70 55 78.57
उदी सीएचसी 136 65 47.79
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed