फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

वेतनवृद्धि में वार्षिक गोपनीय आख्या की शर्त हो समाप्त

Thu, 21 Jan 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। शिक्षकों को राजकीय कर्मचारी का दर्जा देने और वेतन वृद्धि में वार्षिक गोपनीय आख्या की शर्त लगाने को समाप्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी और जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि अध्यापकों की वार्षिक गोपनीय आख्या के मानकों में अधिकांश का शिक्षण व्यवस्था से संबंध न होने के कारण शिक्षकों के शोषण, दमन व अधिकारियों के भ्रष्टाचार का जरिया बनेगा। अत: इसको अविलंब वापस लेने, शिक्षकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से आच्छादित करने, पूर्व में सृजित पदों के आधार पर पदोन्नतियां करने, जनपद के अंदर शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का सामूहिक बीमा तथा दुर्घटना के कारण असामयिक निधन की स्थिति में 20 लाख रुपये का सामूहिक बीमा कवर प्रदान करने, मृतक आश्रितों को शिक्षक पद की वांछित योग्यता न होने पर लिपिक पद पर नियुक्त करने व विगत वर्षों में नियुक्त मृतक आश्रितों को शिक्षक पद की योग्यता पूर्ण करने पर शिक्षक पद पर समायोजित करने, शिक्षकों को बर्खास्त करने का अधिकार बीएसए से ऊपर के अधिकारी में निहित करने, केंद्रीय कर्मियों की तरह पदोन्नत अध्यापकों को 17140/18150 का लाभ देने, विद्यालयों में सुरक्षा हेतु चौकीदार की नियुक्ति करने की मांग सम्मिलित है।
विज्ञापन

ज्ञापन कार्यक्रम में देशदीपक तिवारी, उमेश चंद्र यादव, ब्रजेश कुमार सिंह, मंत्री रविशंकर तिवारी, पीयूष दीक्षित, प्रदीप सिंह राजावत, कुलदीप पाल, अंशुल तिवारी, विनोद राजपूत व विनय सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed