फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

विवाह के बंधन में बंधें 65 जोड़े

Mon, 18 Jan 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटों संख्या 18 विवाह की रस्में निभातीं महिलाएं पास बैठे दुल्हा- दुल्हन - फोटो : ETAWHA
इटावा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को नुमाइश पंडाल में 65 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। इसमें 63 जोड़े हिंदू एवं दो मुस्लिम जोड़े शामिल हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने सभी वर-वधुओं के पास पहुंचकर उन पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद दिया। कहा कि जितने जोड़े विवाह के बंधन में बंध रहे हैं, वे एक दूसरे का सम्मान करें और अपने घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लें।
विज्ञापन

विवाह समारोह के दौरान हिंदू कन्याओं ने अपने-अपने वर को मालाएं पहर्नाइं। पंडित कृपाशंकर उर्फ भगवान ने मंत्रोच्चार के दौरान हिंदू जोड़ों का रीति-रिवाज से विवाह की सभी रस्में अदा कराईं। जबकि काजी आरिफ रजा ने मुस्लिम जोड़ों की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार कराई। सामूहिक विवाह समारोह में जनपद की नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र के अलावा सभी विकास खंडों से आए जोड़े पंडाल में बैठे थे। इस दौरान भोजन का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

यह लोग उपस्थित रहे
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, परियोजना निदेशक उमाकांत त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी दीन दयाल वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह शामिल रहे। विवाह समारोह में समाज कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी के अलावा पं. दीनदयाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी और नगला हीरालाल स्थित विद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहे। संचालन कांधनी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.निर्मल चंद्र वाजपेयी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र का नाम जोड़ों की संख्या
सैफई 04
महेवा 13
भरथना 11
ताखा 08
चकरनगर 02
जसवंतनगर 03
बसरेहर 10
चकरनगर 06
इटावा नगर पालिका 03
लखना नगर पंचायत 03,
बकेवर नगर पंचायत 01
जसवंतनगर नगर पालिका 01
एक जोड़े के विवाह पर 51 हजार का खर्च
साज-सज्जा और भोजन पर 6 हजार
उपहार 10 हजार
कन्या के खाते में भेजे गए 35 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed