{"_id":"6005c6e18ebc3e31f35a774b","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6067570166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बीएलओ हाय हाय के लगाये नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बीएलओ हाय हाय के लगाये नारे
विज्ञापन
फोटो संख्या 05- आलमपुर नरिया के ग्रामीणों ने एसडीएम सदर सिद्घार्थ से की शिकायत
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पंचायत चुनावों की मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के दिए आवेदन नष्ट किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में बीएलओ हाय हाय के नारे लगाए। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। बीएलओ के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
तहसील क्षेत्र जसवंतनगर के मौजा और ग्राम पंचायत आलमपुर नरिया में कार्यरत बीएलओ वहां प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के रूप में नियुक्त है। उनके माध्यम से पंचायत के निवासी 29 लोगों ने वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन भरकर 29 दिसंबर को जमा किए थे। बाद में पता चला उनके नाम वोटर लिस्ट में नहीं जोड़े गए, उनके आवेदन नष्ट कर दिए गए। उन्हेें भारतीय संविधान के अंतर्गत प्रदत्त वैधानिक मताधिकार से वंचित करने का षड्यंत्र किया गया।
आक्रोशित ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और काफी देर तक बीएलओ हाय हाय के नारे भी लगाए। ग्रामीणों ने बीएलओ के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वाले लोगों में कौशलेंद्र सिंह, शीलू यादव, पूजा देवी, ऋषि कुमार, प्रवीण कुमार, अंकी, विजय कुमार, कुलदीप कुमार, रजनेश, मंजू कुमारी, अंशिका, माधुरी, राघवेंद्र, सलमान, विनय कुमार, विजय इत्यादि दर्जनों लोग शामिल रहे।