{"_id":"5ffb3f198ebc3e30ba211104","slug":"etawah-news-etawha-news-knp605179020","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में आधी फीस वसूलेंगे निजी स्कूल संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में आधी फीस वसूलेंगे निजी स्कूल संचालक
विज्ञापन
जसवंतनगर(इटावा)। क्षेत्र के निजी और गैर सहायता प्राप्त प्राथमिक, जूनियर विद्यालयों के प्रबंधकों ने कोरोना काल के कारण स्कूलों में आ रही समस्याओं का एकजुट होकर सामना करने पर सहमति जताई। सभी प्रबंधकों ने कोरोना काल के दौरान आधी फीस वसूलने का निर्णय भी लिया।
प्रबंधकों का कहना है कि इस वर्ष विद्यालयों का हर तरफ से शोषण हुआ है। शासन के नियम कुछ इस तरह के हैं जिनका पालन करने की बाध्यताएं रही तो निजी स्कूलों का बड़ा नुकसान होगा। स्कूलों को बंद करना प्रबंधकों की मजबूरी हो जाएगी। इस बात पर भी चर्चा की गई कि सभी राज्यों में जो विद्यालय खुल रहे हैं उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी विद्यालय खोलें जाएं।
प्रबंधकों ने तय किया कि वे अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिलेंगे और उन्हें समस्याओं को लेकर ज्ञापन देंगे। बैठक में ब्राइट एंड पब्लिक स्कूल, राम जानकी विद्या मंदिर, मां देवी शारदा पब्लिक स्कूल, सरस्वती ज्ञान मंदिर, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, देवी भोजेश्वरी विद्यालय, बाल भारती विद्या मंदिर, शांति देवी विद्यालय, एरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल, जाहर सिंह स्मारक विद्यालय आदि के प्रबंधकों ने समस्याओं पर चर्चा की। अगली बैठक में क्षेत्र के प्रबंधकों का संगठन बनाकर उसका विधिवत चुनाव भी किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित लोगों में गणेश यादव, अभिषेक शुक्ला, सुरेंद्र धनगर, प्रदीप शाक्य, अमित पाठक आदि शामिल रहे।