फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

जनता की रक्षक पुलिस को बाइकर्स ग्रुप की महिलाओं ने सिखाए रक्षा के गुर

Sun, 10 Jan 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। मिशन शक्ति के तहत दिल्ली की महिला बाइकर्स ग्रुप ने महिला आरक्षियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। जनपद पुलिस के दो दिवसीय अभियान के अंतिम दिन पुलिस लाइन में महिला आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से समक्ष बनाने की विशेष ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान शरीर के कमजोर अंगों के बचाव, कम थकते हुए हमलावर को पछाड़ कर बच निकलने के तरीके सिखाए।
विज्ञापन

दिल्ली के बाइकर्स ग्रुप की लीडर व संयोजक प्रीति सारस्वत ने रविवार को 11 बजे पुलिस लाइन के सभागार में अपनी टीम की चार अन्य सदस्यों का परिचय महिला आरक्षियों से कराया। प्रीति ने कहा कि निजी सुरक्षा यानी अपने को हमेशा सुरक्षित रखना सबसे पहली जरूरत है। इसके बाद पुलिस लाइन के मैदान में बाइकर्स ग्रुप की सदस्य शिवानी मान व ललिता गुर्जर ने डेमो देकर महिला आरक्षियों को बताया कि सभी के शरीर में आठ संवेदनशील स्थान होते हैं। इन्हें बचाते हुए और हमलावर के उन्हीं स्थानों पर हमला कर किस प्रकार किसी वारदात से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने आरक्षियों को पहले वार्मअप एक्सरसाइज करवाई जिसके बाद बताए गए तरीकों का आरक्षियों में अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार ज्यादा मेहनत न कर, कम थकते हुए अपराधी को पछाड़ कर बचा जा सकता है। बाइकर्स ग्रुप की अन्य सदस्य मेघा व भारती ने भी शारीरिक के साथ ही मानसिक रूप से भी मजबूत होने के टिप्स दिए। इस दौरान आरआई लाइन संजीव कुमार गौतम, महिला थाना एसओ हेमलता, एसआई यशोदा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed