फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

सेल्फ डिफेंस से पहले जरूरी है सेल्फ प्रोटेक्शन

Sat, 09 Jan 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। महिला सशक्तीकरण के लिए सेल्फ डिफेंस से पहले सेल्फ प्रोटेक्शन कहीं ज्यादा जरूरी है। सेल्फ डिफेंस होने जा रही किसी घटना या अपराध के समय काम आता है, लेकिन सेल्फ प्रोटेक्शन महिलाओं को भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक रूप से भविष्य की किसी भी घटना से बचने के लिए तैयार रहने की तैयारी है। यह बात मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में दिल्ली से आए छह महिलाओं के बाइकर्स ग्रुप के सदस्यों ने छात्राओं से कही। जनपद पुलिस के तत्वावधान में आयोजित इन कार्यक्रमों के दौरान बाइकर्स महिलाओं ने कई प्रकार के डेमो देकर छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बाइकर्स ग्रुप ने स्त्री सुरक्षा के विविध विषयों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कई प्रकार के डेमो देकर छात्राओं को समझाया कि किसी प्रकार की घटना या अपराध की सूरत में कैसे रक्षा की जा सकती है। टीम ने अपनी बाइकों से स्टंट दिखाते हुए छात्राओं को आश्चर्यचकित कर दिया। सभी सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए और आश्वासन दिया कि भविष्य में वे छात्राओं की मांग पर एक प्रशिक्षण शिविर लगाएंगी।
विज्ञापन

बाइकर्स ग्रुप की लीडर दिल्ली की प्रीति जायसवाल ने छात्राओं से गांव, शहर से ऊपर उठकर देश की सोच रखने को कहा। ग्रुप की अन्य सदस्यों मेघा शर्मा, भारती चौहान, शिवानी, वीणा व ललिता ने बताया कि बाइक चलाना उनका पैशन है, लेकिन वे भी किसी न किसी कार्यक्षेत्र से जुड़ी हैं और बाइक ग्रुप से जुड़ी रहकर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का प्रयास करती हैं। फैशन डिजायनर शिवानी मान व मेरठ की मुक्केबाज ललिता गुर्जर ने सेहतमंद भोजन अपनाने, फास्टफूड से दूर रहने की सलाह दी। शिवानी ने छात्राओं को सार्वजनिक स्थानों पर खड़े होने या बैठने की शारीरिक अवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में एसपी सिटी डॉ. रामयश सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर मंडल डा. रिपुदमन सिंह, प्राचार्य डॉ. श्यामपाल सिंह, अनूप मिश्रा, डा. शैलेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां- यहां भी गया बाइकर्स ग्रुप किया जागरूक
बाइकर्स ग्रुप आलमपुर हौज स्थित संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री भी गया। यहां प्रधानाचार्य-निदेशक डॉ. आनंद मोहन ने मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह का स्वागत किया। ग्रुप ने भरथना के होली प्वाइंट एकेडमी के भी छात्राओं को जागरूक किया। यहां मुख्य अतिथि एसडीएम नम्रता सिंह, सीओ चंद्रपाल सिंह रहे। इस मौके पर प्रबंधक नीरजा पांडेय, प्रदीप चंद्र पांडेय, दीया बनर्जी आदि रहे।

क्या है बाइकर्स ग्रुप
दिल्ली में रहने वालीं विभिन्न व्यवसायों से जुड़ीं छह महिलाओं के इस समूह में बाइक चलाने को लेकर जबरदस्त क्रेज है। न सिर्फ बाइक चलाने, अपने व्यवसाय व परिवार को संभालने के साथ ही इनमें नारी सशक्तीकरण को लेकर प्रयासरत रहने का जुनून भी है। ग्रुप लीडर प्रीति जायसवाल के साथ ही शिवानी फैशन डिजायनर, मेघा कंटेंट राइटर और मूलत: मेरठ की ललिता पेशेवर बॉक्सर हैं। भारती चौहान व वीणा भी अपने-अपने व्यवसाय से जुड़ी हुई ंहैं। शिवानी ने बताया कि वह अब तक लगभग दो लाख से अधिक महिलाओं को सेल्फ प्रोटेक्शन का प्रशिक्षण दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed