फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

कोहरा बना काल: एक दर्जन से अधिक गाडिय़ों टक्कर, तीन की मौत

Fri, 01 Jan 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
etawah news
ऊसराहार(इटावा)। ऊसराहार थानाक्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घना कोहरा होने की वजह से चैनल नंबर 132 पर एक के बाद एक गाड़ियां आपस में टकरा गईं। भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और महिलाएं समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया। हादसा डंपर चालक की लापरवाही की वजह से हुआ। वह डंपर को कट से मोड़कर वापस आगरा वाली लाइन पर जाने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

नए साल के जश्न की खुशियां शुक्रवार सुबह तीन परिवारों के लिए गम में तब्दील हो गई। शुक्रवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से मौरंग लदा डंपर लखनऊ की तरफ जा रहा था। इसबीच चैनल नंबर 132 के पास चालक एक कट से डंपर को मोड़कर दूसरी लाइन पर जाने का प्रयास करने लगा। घना कोहरे होने की वजह से पीछे से आ रही मछली लदी डीसीएम डंपर से टकरा गई। इसके के बाद मुर्गी लदी डीसीएम टकरा गई। एक के बाद एक कर 12 से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भीषण सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों में सवार 12 घायलों को बाहर निकालकर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले गई, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लखनऊ जा रहे थे मछली व मुर्गा वाहन
राजस्थान के जिला दौसा के छारणा थाना नगला राजावतान निवासी हीरालाल(20) पुत्र खैराती लाल व परिचालक प्रवीन (20) उर्फ गोलू पुत्र राधेश्याम मछली का कारोबार करते थे। शुक्रवार सुबह वह राजस्थान से मछली लेकर लखनऊ की तरफ जा रहे थे। तभी डंपर में जा भिड़े और दोनों की मौत हो गई। हरियाणा के जनपद व थाना रेवाड़ी के किशनगढ़ निवासी रोहित(24) पुत्र रतीराम मुर्गी का कारोबार करता था। वह साथी दीपक व चालक धर्मवीर निवासी कोटिया थाना कनेड़ा जिला महेंद्रगढ़ के साथ मुर्गी लेकर डीसीएम से लखनऊ जा रहा था। तभी हादसे में रोहित की मौत हो गई और दीपक व धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जनपद अंबेडकर नगर के जहांगीरगंल नरहीनपुर निवासी रविन्द्र पुत्र विचई, व उनकी पत्नी पूजा, पांच वर्षीय बेटा राज घायल हो गए। वहीं, जिला कुशीनगर के थाना हिरौती के ग्राम असना निवासी राकेश शर्मा पुत्र जवाहरलाल व उनके साथी सुबोध, जिला सीतापुर के थाना मिश्रिख नैमिषारण्य के नीरज समेत एक अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटा जाम रहा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे
एक के बाद एक, एक दर्जन से अधिक गाड़ियों के टकराने से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आधा घंटा जाम लगा रहा है। भीषण सड़क हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी, यूपीडा अधिकारी समेत एसपी ग्रामीण पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद ली। इसके बाद एक दूसरे में चिपके वाहनों को क्रेन द्वारा हटाया गया। करीब चार घंटे बाद हाईवे पर यातायात पुन: चालू हुआ। ठंड के मौसम में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी गई। वहीं, घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर डंपर बरामद हुआ है। नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed