{"_id":"5fef5e2d8ebc3e3fbe0eca2a","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6034346199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल की पहली सुबह सफारी पार्क में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल की पहली सुबह सफारी पार्क में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
इटावा। नए साल की पहली सुबह इटावा सफारी पार्क दर्शकों से खचाखच भर गया। जिले के अलावा दूर-दराज से आए पर्यटकों ने जी भरकर सफारी का आनंद उठाया। आलम यह रहा कि सफारी के प्रवेश द्वार से लेकर अंदर टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ ही भीड़ रही। यहां आए दर्शकों में करीब 30 प्रतिशत से अधिक दर्शक बाहर से आए थे। इटावा सफारी पार्क के उप निदेशक सुरेश चंद्र राजपूत ने बताया कि नव वर्ष पर सफारी देखने आने वाले दर्शकों की भीड़ को देखकर तीन दिन तक किसी वीआईपी के आने पर रोक हैै। पहले ही दिन करीब 1300 से अधिक दर्शक सफारी देखने पहुंचे। सफारी की सभी पांच बसें चल रहीं हैं। सफारी पार्क अच्छे से चले इसकी भी व्यवस्था की गई है। एक टिकट की कीमत 200 रुपये है।
दूर दराज के पर्यटकों ने उठाया लुफ्त
लखनऊ से आए शिवम ने बताया सफारी के बारे में जैसा सुना था वैसा देखने को मिला। लेकिन शेरों को न देख पाने की कसक रही। मथुरा से दोस्त के आग्रह पर सफारी देखने आए विपिन चौधरी ने बताया कि पहली बार में ही सफारी की खूबसूरती भा गई है। अगली बार परिवारीजनों के साथ सफारी आएंगे।