{"_id":"6106d1228ebc3e846f73d8e5","slug":"etawah-news-death-of-three-cows-condition-of-two-critical-etawah-news-knp643726664","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पोस्टमार्टम कराए दफा दिए तीन गोवंशों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पोस्टमार्टम कराए दफा दिए तीन गोवंशों के शव
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर ब्लाक की ग्राम पंचायत चौबिया जैनपुरा में बनी गिरधर गोपाल गोशाला में रविवार सुबह तीन गोवंशों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक है। मृतक गोवंशों को प्रधान ने बिना पोस्टमार्टम कराए दफन करा दिया।
ग्राम पंचायत चौबिया जैनपुरा स्थित गिरधर गोपाल गोशाला में करीब 130 गोवंश रखे गए थे। यहां पर कुछ दिनों से पांच गोवंशों की तबीयत खराब चली थी। इनमें से रविवार सुबह तीन गोवंशों की मौत हो गई।
जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सक को जानकारी दी। प्रधान का कहना है कि पशु चिकित्सक के नहीं आने पर उन्होंने कर्मचारी सत्य नारायन, दिनेश कुमार, बृजेश कुमार के साथ गोशाला के अंदर ही तीनों गोवंशों के शवों को बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफना दिया।
विज्ञापन
नियमानुसार गोवंश का पोस्टमार्टम कराया जाता है, जिससे उसकी मौत की वजह पता चलती है। प्रधान का कहना है कि कर्मचारी गोवंशों को भूसा खिलाने व सफाई करने में कोई कमी नहीं रखते है। पशु चिकित्सकों ने नहीं आने पर पोस्टमार्टम नहीं हो सका।