फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

फंदे पर लटका मिला बिजली विभाग के जेई का शव

Tue, 14 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
etawah news crime
इटावा। जेई जयसिंह की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर (इटावा)। रायनगर बिजली सब स्टेशन में तैनात जूनियर इंजीनियर का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

झांसी जिले के प्रेमनगर थाना के कृष्णानगर कालोनी निवासी अविवाहित जूनियर इंजीनियर जयसिंह कुशवाह (27) पुत्र राजेंद्र सिंह वैदपुरा स्थित रायनगर गांव के बिजली सब स्टेशन में बने आवास में रहते थे। वे विभाग के विद्युत वितरण (ट्रांसमीशन) विंग में कार्यरत थे। पिछले साल चार सितंबर को सैफई क्षेत्र से उन्हें रायनगर क्षेत्र में भेजा गया था। सैफई क्षेत्र के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) ट्रांसमीशन सुरेशचंद्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उन्होंने जेई जयसिंह से मोबाइल पर बात करनी चाही। जब फोन नहीं उठा तो बिजली सब स्टेशन पर तैनात सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) से उनकी बात कराने को कहा।
विज्ञापन

एसएसओ उनके आवास पर गए तो उनका कमरा अंदर से बंद मिला। कुंडी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वैदपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। जयसिंह का शव बाथरूम के कुंडे से चादर के फंदे में झूलता मिला। शव को नीचे उतारकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीओ ने बताया कि जयसिंह अविवाहित थे और अकेले रह रहे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी सैफई चंद्रपाल सिंह ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसलिए आत्महत्या करने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही स्थिति सामने आएगी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed