{"_id":"5e94a30d8ebc3e6fa2575f0c","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp5550996128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मंदिर से सिंहासन और दानपात्र चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मंदिर से सिंहासन और दानपात्र चोरी
विज्ञापन
जैन मंदिर में मौका मुआयना करते कोतवाल रमेश सिंह, साथ में कमेटी के पदाधिकारी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। पड़ोस के मकान की खिड़की को जरिया बनाकर नया शहर के दिगंबर जैन मंदिर में घुसे चोरों ने चांदी का सिंहासन और दानपात्र चोरी कर लिया। दानपात्र में करीब 40 हजार रुपये थे। कोतवाली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। वारदात रविवार रात करीब तीन बजे की है।
मंदिर कमेटी के महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से मंदिर बंद चल रहा है। सिर्फ पुजारी जलधारा चढ़ाने मंदिर आते हैं। सोमवार को पुजारी पवन जैन पहुंचे तो उन्हें वेदी पर दानपात्र नजर नहीं आया। उन्होंने आसपास देखा तो भगवान महावीर स्वामी का चांदी का सिंहासन नहीं था। साथ ही दानपात्र जिसमें 40 हजार रुपये थे वह भी गायब है। चोरी की आशंका को लेकर उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों को फोन पर इसकी जानकारी दी। सूचना पर कोतवाल रमेश सिंह व नया शहर चौकी इंचार्ज विश्वनाथ मिश्रा मौके पर पहुंचे। मंदिर परिसर का जायजा लिया। पता चला कि चोर मंदिर के पिछले हिस्से से सटे एक बंद मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर आए और फिर इसी मकान की खिड़की की सरियों को मोड़कर मंदिर में घुसने का रास्ता बनाया। चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों का मॉनीटर व डिवाइस भी ले गए हैं, ताकि उनकी पहचान न हो सके। मंदिर में कई जगहों से फिंगरप्रिंट टीम ने साक्ष्य भी जमा किए हैं।
पुलिस ने मंदिर के पास एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे हैं। रात करीब 3 बजे चार लोग मंदिर की ओर आते दिखे हैं। चोरों ने भगवान महावीर की अष्टधातु से बनी करीब 20 किलो वजनी मूर्ति को भी ले जाने का प्रयास किया था, जिसे वे मंदिर के गेट के बाहर ही छोड़ गए हैं। पुलिस को मौके पर ड्रिल मशीन के आगे लगने वाली लोहे की सरियानुमा कील व पानी की बोतल भी मिली है।
विज्ञापन
कमेटी के अध्यक्ष सुदर्शन जैन, जितेंद्र जैन हैप्पी आदि समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जल्द से चोर पकड़े जाएं और चोरी गया सामान बरामद किया जाए। पुलिस चोरों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।