{"_id":"5e726b898ebc3e6fe61a3792","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp551161724","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर पानी लगाने पर विवाद में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर पानी लगाने पर विवाद में मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव जाफराबाद रोड पर अंधे बाबा मंदिर के पास गेहूं के खेतों में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद के चलते पड़ोस के गांव के लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। युवक के शोर मचाने पर उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो मारपीट करने वालों ने फायरिंग कर दी। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट व फायरिंग करने वाले भाग निकले। पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है।
कस्बा बसरेहर निवासी किसान सुशील कुमार पुत्र राजकुमार अपने खेत में खडी गेहूं की फसल में पानी लगा रहे थे तभी पड़ोस के गांव बहादुरपुर के एक व्यक्ति ने सुशील से उसके खेत के लिए पानी देने को कहा। सुशील ने कहा कि उसका खेत भर जाए उसके बाद पानी लगा लेना लेकिन बहादुर पुर के व्यक्ति ने दबंगई दिखाते हुए अपने खेत में पानी खोल लिया। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। इस पर बहादुरपुर के अन्य लोग पहुंचे गए और सुशील के साथ मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर सुशील काभाई सौरभ भी पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। तमंचा की बट से सुशील कुमार के सिर पर वार किया गया जिससे वह घायल हो गया। दहशत फैलाने के लिए बहादुरपुर के लोगों ने फायर कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही हमलावर भाग जाने में सफल रहे। तभी मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने घायल सुशील कुमार व सौरभ कुमार को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कस्बा बसरेहर के सुशील कुमार अपने खेतों पर पानी लगाने के लिए गया था तभी दूसरे गांव बहादुरपुर के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी और तमंचे की बट से घायल कर दिया एक फायर की सूचना मिली है आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी