फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

चाचा भतीजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Mar 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
etawah news crime
इटावा। दो दिन पूर्व खेत पर फसल काटते किसान को गोली मारकर घायल करने के आरोपी चाचा-भतीजे समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। सैफई में इलाज करा रहे किसान की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस घटनाक्रम को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह उदी गांव निवासी किसान पंकज सिंह भदौरिया पुत्र आनंदपाल सिंह भदौरिया का भिंड-ग्वालियर मार्ग पर धर्मकांटा के सामने खेत में पकी खड़ी फसल काट रहे थे। तभी उन्हें गोली मारी गई थी। पेट में दांयी ओर गोली लगने से वह जमीन पर गिर गए। पंकज के भाई नीरज की सूचना पर उदी पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने घायल को उदी सीएचसी पहुंचाया। बाद में उन्हें सैफई पीजीआई भेजा गया।
विज्ञापन

घायल पंकज ने अपने चाचा इंद्रपाल व उनके बेटे रामकुमार समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पंकज का अपने चाचा इंद्रपाल से जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा है। उसका आरोप है कि जब वह फसल काट रहा था। तभी इन लोगों ने उसे फसल काटने से मना किया। उसने विरोध किया तो गोली मार दी। वह घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने बताया कि घायल पंकज की तहरीर पर उसके चचेरे भाई रामकुमार व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लेकिन घटनाक्रम संदिग्ध लग रहा है। जहां फायर होने की बात कही जा रही। वहां आसपास लोगों ने कोई आवाज नहीं सुनी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed