{"_id":"5e73b8e48ebc3e773f30a960","slug":"etawah-news-corona-health-etawha-news-knp5513584183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी से लौटे दंपति में कोरोना के लक्षण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी से लौटे दंपति में कोरोना के लक्षण नहीं
विज्ञापन
इटावा। जर्मनी से लौटे दंपति में कोरोनो के लक्षण नहीं पाए गए हैं। लखनऊ में हुई जांच में लक्षण निगेटिव बताए गए हैं। शनिवार को दंपति को उनके घर भेज दिया जाएगा। बेल्जियम से लौटे युवक की घर जांच टीम ने जांच की।
शहर के एक मोहल्ला निवासी दंपति 6 मार्च को जर्मनी से लौटे थे। 17 मार्च को उन्होंने जिला अस्पताल में फोन पर अपनी जांच कराने की इच्छा जताई थी। इस पर डॉक्टरों की टीम उनके घर पहुंची और जिला अस्पताल में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। पति को बुखार और खांसी के लक्षण थे, जबकि पत्नी सामान्य थी। दोनों का खून लेकर जांच के लिए लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल भेजा गया था।
गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे जांच रिपोर्ट जिला अस्पताल पहुंच गई। सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आई है। दंपति में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। दोनों को शुक्रवार को एहतियातन और आईसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। शनिवार को दोनों को उनके घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, बेल्जियम से लौटे छात्र की जांच गुरुवार को डॉ. अमरनाथ की अगुवाई वाली टीम ने घर जाकर की। छात्र 18 मार्च को ही वहां से लौटा था और उसने खुद जिला अस्पताल को सूचना दी थी। 22 वर्षीय छात्र की बेल्जियम से लौटते समय नीदरलैंड और दिल्ली हवाई अड्डे पर जांच की गई थी। एहतियातन छात्र को घर से अलग उसी के फ्लैट में रखा गया है। 14 दिन तक उसे निगरानी में रखा जाएगा।