फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news corona

जिला अस्पताल की सैनिटाइज टनल बंद

Wed, 15 Apr 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
etawah news corona
इटावा। जिला अस्पताल आने वाले लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए करीब सप्ताह भर पूर्व गेट पर बनाई गई सैनिटाइजिंग टनल को शासन के आदेश पर बंद कर दिया गया है। टनल को जिला पंचायत विभाग की ओर से 8 अप्रैल को शुरू किया गया था। जिला अस्पताल आने वाले पैदल व दोपहिया वाहन सवार इसके अंदर से सैनिटाइज होकर निकलते थे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि टनल में हाइपो क्लोराइड एवं लाइसोल केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो शरीर के लिए हानिकारक था। बताया कपड़े का रंग उड़ने तथा त्वचा में जलन होने की शिकायत आने के बाद टनल बंद कर दी गई। सीएमओ डा.एनएस तोमर ने बताया कि जिला अस्पताल के सीएमएस ने उन्हें शासन से मिले आदेश के बारे में मौखिक तौर पर बताया था। अन्य स्थानों पर बनाई गई टनल के बारे में जानकारी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed