फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,CBI questioned the contractor for four hours

सीबीआई ने चार घंटे तक कांट्रैक्टर से पूछताछ की, दो बैगों में दस्तावेज ले गई

Tue, 06 Jul 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
etawah news,CBI questioned the contractor for four hours
इटावा। गोमती रिवर फ्रंट घोटाले के आरोपी ठेकेदार पुनीत अग्रवाल से सोमवार की रात सीबीआई टीम ने करीब चार घंटे तक लंबी पूछताछ की। रात करीब दो बजे टीम पुनीत के आवास विकास कालोनी स्थित घर से कुछ दस्तावेज लेकर वापस लखनऊ चली गई।
विज्ञापन

गोमती रिवर फ्रंट घोटाले के आरोपी ठेकेदार को रात करीब 10 बजे सीबीआई टीम उसके आवास विकास स्थित घर पर लेकर पहुंची। इसके बाद टीम ने रात दो बजे तक ठेकेदार से पूछताछ की।
विज्ञापन

बताया गया टीम पुनीत के घर से दो बैग लेकर निकली थीं। माना जा रहा कि इन बैंगों में कुछ दस्तावेज टीम अपने साथ ले गई है। मंगलवार देर शाम या बुधवार को सीबीआई की टीम लखनऊ में आला अफसरों को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे प्रदेश में गोमती रिवर फ्रंट से जुड़े आरोपियों के यहां छापामारी में बाद सभी के दस्तावेजों व सबूतों को लेकर सीबीआई की विभिन्न टीमें राजधानी लखनऊ स्थित सीबीआई मुख्यालय पहुंच गई हैं।
अब ये टीमों अपनी-अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अफसरों को सौंप देंगी। इसके बाद मामले से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी गुण-दोष के आधार पर तय की जाएगी।
कार से साथ लेकर पहुंची टीम
ठेकेदार पुनीत अग्रवाल परिवार के साथ रात करीब 10 बजे इटावा के सिविल लाइन स्थित आवास विकास कालोनी अपने आवास पहुंचे। उनके साथ परिवार के लोग भी दूसरी कार में थे। उनकी कार के पीछे सीबीआई टीम के सदस्य भी अपनी कारों से पहुंच गए।
टीम ने स्थानीय पुलिस और पुनीत की मौजूदगी में उनके घर में लगी सील और ताला खोला। इसके बाद टीम पुनीत व उनके परिवार के सदस्यों को लेकर घर के भीतर चली गई। घर का मेन गेट बंद करके पुनीत से टीम ने पूछताछ की।
पुनीत से सीबीआई की टीम ने बारी-बारी से अपने-अपने सवाल पूछें। इसके साथ ही दस्तावेजों का संकलन किया। सीबीआई की टीम रात दो बजे के बाद पुनीत के घर से बाहर निकली और गाड़ियों में बैठकर लखनऊ चली गई।
दो जून को दर्ज की थी एफआईआर
अखिलेश सरकार में राजधानी लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट घोटाले को लेकर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी। दो जून को हुई एफआईआर में 190 लोगों को नामजद किया गया है।

मकान का भी लिया जायजा
सीबीआई टीम ने ठेकेदार पुनीत अग्रवाल के पूरे घर को चेक किया। सदस्यों ने घर को नीचे से ऊपर तक देखा। आसपास का लोकेशन भी चेक किया। माना जा रहा है कि टीम पुनीत के मकान की लागत का आंकलन कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed