फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news accident

टैंक में गिरने से मासूम की मौत

Mon, 13 Apr 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
etawah news accident
इटावा। नगला दुर्गाई गांव में एक बच्चे की शौचालय के गड्ढे में गिर जाने से मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से किसान परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला दुर्गाई निवासी किसान मुकेश कुमार यादव सोमवार सुबह करीब सात बजे अपने खेत पर गेहूं की कटाई करने गए थे। उनकी तीन संतानों में इकलौता छह साल का पुत्र लविश घर के बाहर खेल रहा था। खेलते वक्त वह घर के पिछवाड़े बने शौचालय के गड्ढे में गिर गया। किसी को पता नहीं चल पाया। करीब दो घंटे बाद मुकेश घर लौटे। उसने बेटे को पुकारा, जब वह कहीं नजर नहीं आया तो घरवाले खोजने लगे।

घर के पीछे बने शौचालय के गड्ढे में जाकर देखा तो लविश पानी में उतरा रहा था। मुकेश ने आननफानन उसे बाहर निकाला और बसरेहर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुकेश के दो बेटियों के बाद यह बेटा हुआ था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed