फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news accident

बाइक को बचाने में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, छह घायल

Thu, 19 Mar 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
etawah news accident
इटावा। भरथना ऊसराहार मार्ग पर तहसील कार्यालय के सामने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। उस पर सवार करीब 50 लोगों में छह महिलाएं घायल हो गई। सभी सरसईनावर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के भरईपुर गांव से अंत्येष्टि में शामिल होने मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के किसी गांव में गए थे। बुधवार को यह सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर गांव लौट रहे थे। ट्राली में करीब 50 लोग बैठे हुए थे। भरथना ऊसराहार मार्ग पर सुतियानी तिराहा स्थित तहसील कार्यालय के पास ट्रैक्टर चालक ने एक बाइक को बचाने का प्रयास किया। इस चक्कर में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर सड़क के किनारे नीचे गड्ढे में उतर गया और उसकी ट्राली पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में भरईपुर गांव की शीला (40) पत्नी संजीव कुमार, कुसुमा (50) पत्नी रविंद्र सिंह, बादामश्री (60) पत्नी बदन सिंह, मालतीदेवी (55) पत्नी गुरुनरायन, विजयश्री (50) पत्नी नरेंद्र सिंह व शीतला (40) पत्नी मोहनसिंह घायल हो गई। सभी को सरसईनावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह भी सूचना पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में करीब 50 लोग बैठे हुए थे। शेष लोगों को दूसरे वाहन से घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed