फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah mahotsav will start from today

आज से शुरू होगा इटावा महोत्सव

Sat, 10 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 10 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
etawah mahotsav will start from today
महोत्सव स्थल पर सजकर तैयार दुकानें - फोटो : अमर उजाला

इटावा महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। रविवार को आतिशबाजी और बैंडबाजों की धुन के बीच जिलाधिकारी शमीम अहमद महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन

शनिवार को महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चलती रहीं। अधिकारी व महोत्सव समिति के पदाधिकारी व्यवस्था को परखने में जुटे रहे। वहीं महोत्सव में पहुंचे दुकानदार दुकानों को दुल्हन की तरह सजाने में जुटे रहे। एक दिन पूर्व महोत्सव की विद्युत साज सज्जा का कार्य भी पूरा कर लिया गया। झूले वालों ने भी झूलों का ट्रायल किया। झूले शहरवासियों के मनोरंजन के लिए तैयार हैं। रविवार को सबसे पहले महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा जिलाधिकारी शमीम अहमद करेंगे। साढे़ पांच बजे विद्युत साज सज्जा का शुभारंभ होगा। 5: 45 पर वह विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्र म के अंत में भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम शाम साढे़ छह बजे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed