{"_id":"62e2d7fca46aa573432b9099","slug":"etawah-lion-safari-again-brings-good-news-lioness-jessica-and-jennifer-two-months-pregnant-etawah-news-knp7100163137","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा लॉयन सफारी से फिर आई खुशखबरी, शेरनी जेसिका और जेनिफर दो माह की गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा लॉयन सफारी से फिर आई खुशखबरी, शेरनी जेसिका और जेनिफर दो माह की गर्भवती
विज्ञापन
लायन सफारी पार्क। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। लायन सफारी से फिर खुशखबरी मिली है। सफारी की दो शेरनियां गर्भवती हैं। इसकी पुष्टि आईवीआरआई बरेली ने भी कर दी है। शेरनियां सितंबर के अंतिम सप्ताह तक शावकों को जन्म दे सकती हैं।
सफारी के बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले सफारी के प्रजनन केंद्र में बब्बर शेर कान्हा के साथ शेरनी जेसिका, जेनिफर को छोड़ा गया था। कुछ दिन पहले रुटीन चेकअप के लिए दोनों शेरनियों के सैंपल बरेेली के आईवीआरआई भेजे गए थे। मंगलवार को बरेली से आई रिपोर्ट में दोनों शेरनियों के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
बायोलॉजिस्ट ने बताया कि मिलाने से पहले शेर और शेरनी को 3-4 माह एक सेल में रखा जाता है। इस बीच दोनों के व्यवहार का अध्ययन बारीकी से किया जाता है। अब सफारी के प्रजनन केंद्र में सेल को हाईजीन कर के दोनों शेरनियों को रखा गया है। शेरनियों का गर्भकाल 105 दिन का होता है। सितंबर के अंत तक शेरनियां शावकों को जन्म दे सकती हैं। सफारी टीम शेरनियों की हर क्रिया पर नजर बनाए है।
विज्ञापन
---------
मनन से हुए हैं नौ शावक
इटावा सफारी में शेर मनन से नौ शावकों का जन्म हुआ है। इसमें पांच बब्बर शेर सुल्तान, सिम्बा, बाहुबली, भरत, केसरी और चार शेरनी रूपा, सोना, गार्गी और नीरजा हैं। आठ शावकों को जेसिका और एक को जेनिफर ने जन्म दिया है। स्किन कैंसर से मनन की 13 जून को मौत हो चुकी है।