फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah in cleaning topper

सफाई में इटावा अव्वल

Sun, 09 Aug 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 09 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Etawah in cleaning topper

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बड़े जोरशोर से स्वच्छता अभियान शुरू किया था लेकिन उनका संसदीय क्षेत्र वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा से सफाई के मामले में मात खा गया।

विज्ञापन


मजेदार बात यह है कि शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छता परीक्षण परिणाम में केवल सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का गढ़ प्रदेश में टॉप पर रहा। गौरतलब है कि केंद्र के शहरी विकास मंत्रालय ने देश के 476 शहरों में स्वच्छता का परीक्षण कराया था। इसमें इटावा टॉप-100 में जगह बनाकर 85वें नंबर पर रहा। इसके विपरीत वाराणसी काफी पीछे 418वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन


इसी प्रकार प्रदेश की राजधानी लखनऊ का स्थान 220वां रहा। उल्लेखनीय है कि यह परीक्षण भारत सरकार के शहरी मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को लेकर करवाया था। इस सर्वे में उन शहरों को ही शामिल किया गया था, जहां की आबादी एक लाख से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट का खाका
शहरी विकास मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2014-15 दूषित पानी के शोधन पेयजल की व्यवस्था और जल स्रोतों की शुद्धता के साथ ही पानी से होने वाली बीमारियों को बिंदु बनाकर उसमें शहरों की हालत देखी गई थी।

बता दें कि पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों पर ज्यादा जोर दिया गया था। आने वाले दिनों में मंत्रालय अब शहरों को 100 नंबर के आधार पर मापने जा रहा है।

इस कामयाबी पर सीएम खुश
देश भर में सुर्खियों में आई इस खबर के बाद मुख्यमंत्री खासे उत्साहित दिख रहे हैं। उन्होंने इसके लिए इटावा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता को टेलीफोन पर बधाई देते हुए इस खुश करने वाली रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताया।

दरअसल मुख्यमंत्री का गृह जनपद होने के नाते इटावा को सफाई के मामले में खासी वरीयता पर रखा जाता है क्योंकि आए दिन महत्वपूर्ण समझे जाने वाले वीवीआईपी का दौरा यहां लगता रहता है। दूसरे नगर पालिका के पास अपनी स्पेशल टीम है, जो सफाई व्यवस्था पर खासा ध्यान भी रखती है।


श्री गुप्ता ने नागरिकों के सहयोग पर धन्यवाद  दिया। उन्हें प्रो. रामगोपाल यादव ने भी बधाई दी है। इटावा के यूपी में अव्व्ल आने पर खुशी जताकर इसी तरह से काम करने की बात कह कर उत्साहवर्द्धन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed