फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: If the buses are removed from the illegal stand, then they went on strike

इटावा : अवैध स्टैंड से बसें हटाईं तो कर दी हड़ताल

Thu, 04 Aug 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Etawah: If the buses are removed from the illegal stand, then they went on strike
इटावा। जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन तिराहे पर संचालित अवैध स्टैंड से बसें हटवा दीं तो संचालकों ने बसों की हड़ताल कर दी। बसें न चलने से भिंड और ग्वालियर जाने वाले यात्रियों ने वैन, टेंपो और ऑटो से यात्री की। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शहर में जून में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में तत्कालीन डीएम श्रुति सिंह ने सिंचाई विभाग के कार्यालय के पास से ग्वालियर बस स्टैंड को हटवा दिया था। बस स्टैंड टिक्सी मंदिर के पास शिफ्ट कर दिया गया था। कुछ दिन वहां बसें खड़ी हुईं फिर पुलिस लाइन तिराहे पर अवैध बस स्टैंड बन गया। बुधवार को डीएम-एसएसपी एआरटीओ और नगर पालिका के अधिकारियों के पुलिस लाइन तिराहे पहुंचे थे। डीएम ने बसें टिक्सी मंदिर के पास चिह्नित स्थान पर भिजवाने के निर्देश दिए थे। प्रशासन के इस आदेश के विरोध में बस चालकों ने हड़ताल कर दी। बसें न चलने से ग्वालियर-भिंड जाने वाले यात्री ऑटो और वैन से गए। इटावा शहर तक परमिट वाले ऑटो में भिडं तक सवारियां ले गए। सात सीटर वैन में 10-10 सवारियां बैठाई गईं।
विज्ञापन

डीएम अवनीश कुमार राय ने कहा कि हड़ताल की जानकारी नहीं है। संचालकों को बसें तय जगह से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बस संचालकों की ओर से अपनी समस्या को लेकर कोई मिलने भी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा बच्चा है, आटो से नहीं जा सकती हूं
भिंड जाने के लिए निशा पुलिस लाइन तिराहे पहुंच गईं। वहां पता चला कि बसों की हड़ताल है। करीब आधे घंटे बाद एक वैन आई। वैन भरी होने से वह नहीं बैठीं। निशा ने कहा कि बच्चा छोटा है, इसलिए ऑटो से नहीं जाएंगी। नरेश ने कहा कि यहां आकर पता चला कि बसों की हड़ताल है। अब छोटे वाहन से जाएंगे।

ऑटो चालक से भिंड जाने के लिए बात करते यात्री। संवाद

ऑटो चालक से भिंड जाने के लिए बात करते यात्री। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed