{"_id":"6187de37e6040042530a5315","slug":"etawah-freight-train-engine-failed-down-track-disrupted-delhi-howrah-track-stalled-for-a-quarter-of-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: मालगाड़ी का इंजन फेल, डाउन ट्रैक रहा बाधित, सवा घंटे तक दिल्ली-हावड़ा ट्रैक रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: मालगाड़ी का इंजन फेल, डाउन ट्रैक रहा बाधित, सवा घंटे तक दिल्ली-हावड़ा ट्रैक रहा ठप
Sun, 07 Nov 2021 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 07 Nov 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के राहतपुरा-मैनपुरी फाटक रेलवे क्रासिंग के बीच रविवार को दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी का इंजन फेल होने से करीब सवा घंटे मिनट दिल्ली-हावड़ा ट्रैक ठप रहा।
इस दौरान इटावा स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन भेजकर मालगाड़ी को भेजे जाने के बाद ट्रैक बहाल हो सका।
हालांकि, इस दौरान डाउन ट्रैक पर सराय भूपत से लेकर पीछे अन्य स्टेशनों पर चार एक्सप्रेस ट्रेनें रुकी रहीं। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि टूंडला से कानपुर की ओर जा रही आईसीडीए कंटेनर डिब्बों वाली मालगाड़ी का इंजन रविवार को सुबह 11:10 बजे राहतपुर रेलवे फाटक पर खराब हो गया।
इस वजह से ठप हो गए दिल्ली-हावड़ा ट्रैक को बहाल करने के लिए इटावा से प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी पीएमआरवी मालगाड़ी का इंजन हटाकर राहतपुर भेजा और उसे आईसीडीए मालगाड़ी में लगवाने के बाद दोपहर 12:30 बजे कानपुर रवाना किया।
विज्ञापन
बताया कि इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रही जोगबनी, नीलांचल, कालका एक्सप्रेस व आगरा की ओर से आ रही जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस वजह से राहतपुर रेलवे फाटक भी करीब सवा घंटा बंद रहा।