फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,corona

कोरोना से सराफा व्यवसायी की मौत, 54 संक्रमित मिले

Thu, 03 Sep 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,corona
इटावा। जसवंतनगर के सराफा व्यवसायी की कोरोना से आगरा के प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। जिले में बुधवार को कोरोना के 54 और संक्रमित मिलने से यह संख्या 2197 हो गई। इनमें सबसे अधिक भरथना क्षेत्र के आठ, जिला जेल के चार बंदी, पुलिस लाइन, चंद्रपुरा कोठी व वैदपुरा के तीन-तीन, मोतीझील कालोनी, बलरई थाना, गांधीनगर, फ्रेंड्सकालोनी, व साईं विहार कालोनी के 2-2 संक्रमित व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

जसवंतनगर के 62 वर्षीय सराफा व्यवसायी की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो गई। वे आगरा के निजी अस्पताल में गत 5 दिनों से भर्ती थे। परिजनों ने बताया कि सराफा व्यापारी को को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद डायबिटीज के कारण 29 अगस्त को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम तक उनकी हालत में काफी सुधार हुआ था। मगर रात में तेज बुखार आया और सवेरे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर वेंटिलेटर पर लिया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था। लेकिन बुधवार देर शाम उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। व्यवसायी के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर उनके भाई और नाती भी संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। अब जसवंतनगर में कोरोना के मृतकों की संख्या 5 हो गई है।
विज्ञापन

भरथना नगर में बुधवार को आठ नए मामले मिले हैं। इसमें नगर के मोहल्ला सिंधी कॉलोनी में एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग और मोहल्ला गांधी नगर में 2 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस पर सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित के दिशा निर्देशन में डॉ आलोक यादव ने स्वास्थ्य टीम के कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया। इसके अलावा भरथना नगर में यूनियन बैंक की शाखा के इटावा निवासी 30 वर्षीय कर्मचारी और क्षेत्र के ग्राम कुंअरा के मूल निवासी लखनऊ डीजीपी कार्यालय में तैनात 31 वर्षीय सिपाही जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के विभिन्न मोहल्लो में कोरोना संक्रमित मामले पाए जाने की सूचना पर डॉ शकील व उनकी टीम के लैब टेक्नीशियन राजीव श्रीवास्तव, सीएचएस दिनेश कुमार वार्ड ब्वॉय हेमंत कुमार की टीम ने नगर में कोविड-19 का परीक्षण किया। कुल 25 लोगों के कोरोना जांच की र्गई। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल ने बताया कि कोरोना संक्रमित मोहल्लों में आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने बैरिकेडिंग एवं सैनिटाइजेशन का कार्य कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed