{"_id":"5ecab14f8ebc3e90591e5271","slug":"etawah-etawah-news-corona-etawha-news-knp561859714","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फीसदी प्रवासियों का तापमान रहा 101 के ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फीसदी प्रवासियों का तापमान रहा 101 के ऊपर
विज्ञापन
महिला का तापमान बढ़ा हुआ निकला।
- फोटो : ETAWHA
इटावा। महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 1552 प्रवासी इटावा स्टेशन पर पहुंचे। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान इसमें 70 फीसदी प्रवासियों का तापमान 101 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया।
इतना ही नहीं 50 प्रतिशत प्रवासियों का तापमान 103 से लेकर 104 डिग्री सेल्सियस निकला। इटावा जिले के भी ज्यादातर प्रवासियों का तापमान 102 से अधिक रहा। सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि इंफ्रारेड थर्मल स्क्रीनिंग से दूर से तापमान मापा जाता है। मशीन और व्यक्ति के बीच काफी दूरी होती है। इस समय गर्मी है, इससे मशीन और व्यक्ति के बीच की गर्म हवा का तापमान भी स्क्रीनिंग मशीन में दर्ज हो जाता है। सुबह और शाम को थर्मल स्क्रीनिंग सही तापमान बताते हैं। वैसे मुंह में रखने वाला थर्मामीटर ही सबसे सही तापमान बताता है। -ब्यूरो
कोरोना लक्षण प्रतीत होने वाले प्रवासियों के सैंपल लेने के लिए स्टेशन पर टीम लगाई गई थी। किंतु इस टीम के पास सैंपल लेने के लिए जरूरी सामग्री नहीं थी। थर्मल स्कनिंग करने वाली टीमें 103 और 104 तापमान वाले कुछ प्रवासियों को औरचारिकता पूरी करने के लिए अलग बैठाती। कुछ देर बाद उन्हें बस में बैठने के लिए भेज दिया जाता था।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि प्रदेश शासन ने सैंपल लेने की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। अब लक्षण प्रतीत होने वाले व्यक्ति का ही सैंपल लिया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से बाहर से जनपद आने वाले प्रत्येक प्रवासी का सैंपल लिया जा रहा था। अब प्रवासियों की जांच कर क्वारंटीन किया जाएगा। लक्षण दिखने पर ही सैंपल लिए जाएंगे।