फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,corona

शहर का एक और युवक कोरोना पाजिटिव

Sun, 24 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,corona
मुफतीटोला - फोटो : ETAWHA
इटावा। मोहल्ला मुफ्तीटोला में एक और युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलने से शहर में कोरोना मरीजों की संख्या 13 हो गई है। जिले में अब तक 36 मरीज मिल चुके हैं जिसमें 34 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दो ठीक होकर घर आ चुके हैं। शहर में मिले मरीज को औरैया जिले के कोरोना अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

मुफ्तीटोला निवासी 21 वर्षीय युवक दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। वह पैदल और मालवाहक वाहन से 21 मई को शहर पहुंचा था। घर जाने के बजाए वह सीधे जिला अस्पताल गया। वहां डॉक्टर को दिल्ली से लौटने की जानकारी दी। युवक में कोरोना जैसे लक्षण प्रतीत होने पर डॉक्टर ने सैंपल लेकर घर में क्वरंटीन रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

रविवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ वैभव पांडेय और डॉ. विनोद शर्मा की अगुवाई में जिला अस्पताल की टीम युवक के घर पहुंची। युवक को एंबुलेंस से औरैया जिले के दिबियापुर स्थित कोरोना अस्पताल भेज दिया गया। परिवार के सदस्यों के सैंपल नहीं लिए गए हैं, उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि युवक के घर के आसपास के क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed