फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah, delhi champion in cricket

लखनऊ को हराकर दिल्ली बना क्रिकेट चैंपियन

Sun, 07 Feb 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
etawah, delhi champion in cricket
इटावा। महात्मा ज्योतिबाफुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को तृतीय स्व. रामदुलारे स्म़ृति आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। रॉयल क्रिकेट क्लब दिल्ली की टीम ने आंबेडकर नगर लखनऊ को पांच रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रोमांचक मैच का नतीजा अंतिम गेंद पर आया।
विज्ञापन

दिल्ली की टीम ने 25 ओवरों में छह विकेट पर 162 रन बनाए। शांतनु ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। लखनऊ के अभय सिंह ने दो विकेट लिए। लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

दिल्ली के यशपाल डागर ने तीन विकेट चटकाए। यशपाल ही मैन ऑफ द मैच बने। अक्षत पांडेय को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज शांतनु, बेस्ट गेंदबाज अभय सिंह, बेस्ट फील्डर आतिफ साजिद और बेस्ट विकेट कीपर त्रिभुवन दीक्षित को चुना गया। आदित्य यादव, राजलक्ष्मी यादव ने विजेता टीम को 71 हजार रुपये इनाम दिया। इस मौके पर पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके लहरी, पूर्व रणजी खिलाड़ी बृजेंद्र सिंह, अमरीश प्रताप सिंह, लालजी दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed