फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   EO and JE were summoned to direct the investigation

गौशाला के रैम्प, फर्श, टाइल्स में अनियमितता पर भड़के डीएम

Fri, 03 Jul 2020 07:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
EO and JE were summoned to direct the investigation
फोटो संख्या 10 कान्हा गौशाला में अधिकारियों को फटकार लगाते डीएम जेबी सिंह - फोटो : ETAWHA
गिहार नगर मोहल्ले में निर्माणाधीन कान्हा गोशाला का शुक्रवार को डीएम जेबी सिंह निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रैंप, फर्श, टाइल्स आदि में अनियमितताएं पाए जाने पर जांच के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों के साथ ईओ और जेई को कार्यालय में तलब किया।
शुक्रवार को डीएम जेबी सिंह ने एसडीएम इंद्रजीत सिंह, तहसीलदार गजराज सिंह के साथ नगर में निर्माणाधीन कान्हा गोशाला की ओर रुख किया। डीएम यहां पहुंचे तो मुख्यद्वार की रैंप की ढलान पर देखकर नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने नगर पालिका के जेई राजेश दीक्षित को रैंप को तोड़कर दोबारा बनवाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने नक्शे के आधार पर बने कमरों और अन्य कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गोवंशों के लिए तीन कतारों में बनी नादों में से एक कतार के मध्य कम दूरी पर भी नाराजगी जताई। गोवंशों के गोबर, मूत्र के लिए समीप ही बनाए गए गड्ढे पर असंतुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग के नीचे गिट्टी होने का दावा किए जाने के बाद डीएम ने खुदवाया तो गिट्टी नहीं मिली। इसी तरह कमरों के फर्श में मानक के विपरीत टाइल्स लगे होने पर भी कड़ी नाराजगी जताई।
डीएम ने अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल से कार्यों के भुगतान की जानकारी की तो सामने आया कि एक करोड़ 64 लाख की लागत से बनने वाली इस गोशाला के लिए शासन से तकरीबन 83 लाख रुपये की पहली किस्त भेजी गई थी।

इसमें अब तक 70 लाख रुपये का बतौर रनिंग भुगतान कर दिया गया है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ से पूछा कि बिना एसडीएम की जांच के भुगतान क्यों किया गया।
डीएम ने निर्माण कार्य में अनियमितता होने पर ईओ व जेई को अभिलेखों के लिए कार्यालय में तलब किया।
इस दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साअधिकारी डॉ. मुकेश अग्रवाल, नायब तहसीलदार विशाल सिंह, वार्ड सभासद प्रतिनिधि दलवीर सिंह यादव, रामजी भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed