फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Encroachment on the highway, even two big vehicles cannot pass equally

Etawah News: हाईवे पर अतिक्रमण, दो बड़े वाहन भी बराबर से नहीं निकल सकते

Mon, 24 Jul 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 24 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on the highway, even two big vehicles cannot pass equally
फोटो 06:::हाईवे पर ठेले और सड़क पर ही वाहन खड़े होने से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन




- 80 फीट चौड़ी सड़क पर दिन में कई बार लगता है जाम, सड़क पर नहीं बन सका डिवाइडर


संवाद न्यूज एजेंसी


ताखा। कस्बा ऊसराहार में अतिक्रमण आम लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। डिवाइडर न बनने से 80 फीट चौड़ी सड़क पर दो बड़े वाहन भी निकलना मुश्किल हो जाते हैं। दोनों तरफ पट्टियों पर ठेले वाले, गाड़ी वाले कब्जा किए हुए हैं।
2014 में सपा सरकार ने कस्बा ऊसराहार को सुंदरीकरण योजना से जोड़ते हुए कस्बे में दोनों तरफ 30-30 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कराया। योजना के तहत कस्बा उसराहार में बिधूना रोड नगला लछी से लेकर किशनी रोड सरसई नावर तिराहे से आगे तक लगभग 1600 मीटर लंबी 80 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क के मध्य डिवाइडर नहीं बनाया गया।
विज्ञापन

वहीं, दोनों तरफ के दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया, जो आज पूरे बाजार में फैला हुआ है। योजना से कस्बे के लोगों को इसका लाभ मिला, लेकिन सड़कों से गुजरने वाले आम लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल सका है। आम लोगों को आज भी वही 20 फीट चौड़ी सड़क से गुजरना पड़ रहा है। सुंदरीकरण कस्बा ऊसराहार का किया गया। समस्या आज भी जस की तस बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों से लेकर वाहनों को निकलने के लिए मात्र 30 फीट सड़क ही बची है। इस पर भी लोग वाहन खडे़ करके खरीदारी करने चले जाते हैं। इससे कस्बे में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कस्बा में दुकानों के अलावा हथठेली, गल्ला आढ़तों पर किसानों की वजह से सड़क जाम लगा रहता है। प्रशासन से लेकर पुलिस तक को कस्बे में निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन कभी अभियान चलाकर कस्बा में हो रहे अतिक्रमण को खत्म नहीं कराया गया है।


लोगों ने बताई परेशानी



फोटो 07- व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक का कहना है कि आठ साल बाद भी डिवाइडर न बनने से कस्बा में सुंदरीकरण का कोई मतलब नहीं रहा। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को आगे आना चाहिए, लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा है। वाहनों को आने जाने में काफी परेशानी होती है।



फोटो 08- व्यापारी गौरव गुप्ता का कहना है कि सभी दुकानदार को खुद सोचना चाहिए कि सडक़ पर अतिक्रमण न किया जाए। इससे आम लोगों व वाहनों को दिक्कत न हो। पुलिस प्रशासन को भी कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। सड़क संकरी हो जाने से हादसों का डर सताता रहता है।

फोटो 09-राहुल राज सिंह का कहना है कि हथठेली वाले सडक़ पर ठेली लगाते हैं। इससे उनके आसपास ग्राहक इकट्ठे होते हैं। कार चालक इन ठेलों से सामान खरीदने के लिए सड़कों पर ही वाहन रोक लेते हैं। इससे जाम लग जाता है। राहगीरों की इस वजह से बहुत परेशानी होती है।



फोटो 10- पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि दुकानदार अपनी दुकान का सामान सडक़ पर रख देते हैं। इससे लोगों को दिक्कत होती है। डिवाइडर बनता तो यह दिक्कत शायद नहीं होती। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह अतिक्रमण हटवाने का प्रयास करें। ताकि लोगों को परेशानी न हो।



वर्जन

एसडीएम ताखा देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि सभी लोगों को चेतावनी दी गई है। अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो जल्द ही अभियान चलवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed