{"_id":"5eecf36f8ebc3e42bb684482","slug":"encroachment-on-pond-water-filled-in-streets-etawha-news-knp5664536165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताखा के शोवनपुरा गांव में तालाब पर हो रहा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताखा के शोवनपुरा गांव में तालाब पर हो रहा अतिक्रमण
विज्ञापन
ताखा तहसील क्षेत्र के शोवनपुरा गांव मे बने तालाब का अतिक्रमण के चलते अस्तित्व ही समाप्त हो चला है। गांव में घरों की नालियों का पानी तालाब की जगह गलियों में भरा हुआ है।
उपजिलाधिकारी ताखा नंद प्रकाश मौर्य से शिकायत करते हुए शोवनपुरा निवासी अरवेस कुमार ने बताया गांव में पानी के निकास के लिए एक तालाब बना हुआ था।
पिछले कुछ दिनों में तालाब पर अतिक्रमण कर लिया गया है। अब ग्रामीणों के मकानों का पानी तालाब में नहीं पहुंच पाता है।
नालियों का पानी तालाब में न पहुंचने के कारण गलियों में भरा रहता है। जिससे गली से निकलना दूभर होता है।
कई बार छोटे-छोटे बच्चे फिसल कर गिर चुके हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी से इस तालाब को खुदवाने की मांग की है।