फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Employees will raise their voice in Delhi on October 1

Etawah News: एक अक्तूबर को दिल्ली में आवाज बुलंद करेंगे कर्मचारी

Mon, 14 Aug 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 14 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Employees will raise their voice in Delhi on October 1
इटावा। कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में रविवार को आयोजन किया गया। इसमें पुरानी पेंशन को लेकर एक अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई।
विज्ञापन


प्रांतीय संरक्षक डॉ. अजंट सिंह यादव के निर्देश पर कृष्णापुरम कालोनी सराय दयानत में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर सिंह यादव एवं पानकुंवर इंटर कॉलेज के प्रबंधक डाॅ. कैलाश चंद्र यादव को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश की एसोसिएशन की सभी इकाइयों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। पुरानी पेंशन बहाल होने तक इसके लिए होने वाले प्रत्येक संघर्ष में कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा जैसे संगठनों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी।
विज्ञापन

प्रांतीय महामंत्री अरविंद प्रताप सिंह धनगर ने सर्वसम्मति से सुनील टैगोर टूंडला फिरोजाबाद को एसोसिएशन का प्रदेश संगठन मंत्री, अजय तिवारी महोबा को प्रांतीय प्रचार मंत्री, अजय यादव को प्रांतीय प्रचार मंत्री, रश्मि यादव को विशिष्ट सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी, गौरव यादव को विशिष्ट सदस्य जिला कार्यकारिणी, नितिन यादव को इटावा का नगर अध्यक्ष, प्रवेंद्र यादव को सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी, मोहम्मद इरशाद शिक्षक को सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अटेवा की ओर से एक अक्तूबर 2023 को रामलीला मैदान दिल्ली में महाशंखनाद रैली के आयोजन को एवं अटेवा के अन्य कार्यक्रमों को एसोसिएशन की ओर से पूर्ण सहयोग एवं समर्थन दिया जाएगा। राम करन सिंह शाक्य, उमाशंकर गुप्ता, पंकज सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, रिजवान अहमद, प्रमोद राजपूत, रोहित यादव, रामविलास यादव, जिलाध्यक्ष अटेवा अजय यादव, जिला पर्यवेक्षक अटेवा राजेश जादौन आदि मौजूद रहे।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed