फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   EMO suspended over irregularities in medico-legal case

Etawah News: मेडिको लीगल में गड़बड़ी पर ईएमओ को किया निलंबित

Thu, 16 Jul 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
EMO suspended over irregularities in medico-legal case
इटावा। सीएमएस ने मेडिको लीगल में गड़बड़ी के आरोप पर ईएमओ डॉ. शिवम राजपूत को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। अब जिला सलाहकार समिति इस पर अंतिम निर्णय लेगी। सीएमएस ने निर्णय होने तक फिलहाल अस्पताल में सेवाएं देने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि ईएमओ डॉ. शिवम राजपूत के खिलाफ मेडिको लीगल में गड़बड़ी की हाईकोर्ट में शिकायत हुई थी, जिसकी जांच चल रही है। हाईकोर्ट के आदेश पर सीएमओ डॉ. ब्रजेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले की जांच की। इसमें मामला सही पाए जाने पर डॉ. शिवम राजपूत को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जिला सलाहकार समिति इस मामले पर अंतिम निर्णय लेगी। बता दें कि 31 मार्च 2024 को ऊसराहार क्षेत्र के नगला अगीनी में रंजिश में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसमें एक पक्ष मारपीट के बाद जिला अस्पताल में भर्ती हुआ थे। डॉ. शिवम राजपूत ने उनका मेडिकल परीक्षण के बाद शरीर पर पांच चोटें दर्शाई थीं। वहीं, दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई थी। साथ ही डॉ. शिवम राजपूत के सीधे मेडिको लीगल पर पर आरोप लगाकर हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। हाईकोर्ट ने इस मामले में सीएमओ को जांच करने के आदेश दिए थे। सीएमओ की जांच में मेडिको लीगल में गड़बड़ी मिलने पर सीएमएस ने उन पर कार्रवाई की है। वहीं, डॉ. शिवम राजपूत ने बताया कि दोनों पक्षों में कई सालों से रंजिश चली आ रही है। इसमें एक-दूसरे के खिलाफ आठ से अधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कराने के पीछे उनका कोई गलत इरादा नहीं था। हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed