{"_id":"58e926284f1c1bf8335b7425","slug":"electronic-shop-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
भरथना में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला सरोजनी नगर रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शुक्रवार रात आग लगने से 50 हजार की नगदी सहित करीब 20 लाख का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग बुझाई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
कस्बे के जवाहर रोड निवासी रविंद्र यादव के भतीजे राहुल की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान सरोजनी रोड पर स्थित है। शुक्रवार रात दुकान में आग लग गई। रात में पड़ोस के लोगों ने दुकान में आग लगने की जानकारी राहुल को दी। राहुल दुकान पर पहुंचा तो उसने शटर खोलने का प्रयास किया। दमकल भी आग बुझाने लगी। इस दौरान तेज धमाके के साथ दुकान का शटर दूर जा गिरा। इसमें दुकान मालिक राहुल बाल-बाल बच गया। मौके पर मौजूद राहुल ने बताया कि दुकान में तीन दिन पहले ही माल आया था। आग लगने से फ्रिज, कूलर, एसी, रंगीन टीवी, वाशिंग मशीन, पंखों सहित करीब 20 लाख का सामान जल गया। दुकान में रखे 50 हजार रुपये भी जल गए। आग की सूचना पर शहर लेखपाल राजेश यादव भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन