{"_id":"69e3d1f5c534c8aae20e18cc","slug":"electricity-department-handed-over-a-bill-of-rs-3-lakh-etawah-news-c-216-1-etw1012-141356-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बिजली विभाग ने थमा दिया तीन लाख का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बिजली विभाग ने थमा दिया तीन लाख का बिल
विज्ञापन
जसवंतनगर। तहसील सभागार में शुक्रवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। निलोई के बुजुर्ग रामजीलाल ने बताया कि बिजली विभाग ने उन पर अचानक तीन लाख रुपये का बकाया निकालकर आरसी जारी कर दी है। उन्होंने मामले की जांच कर राहत दिलाए जाने की मांग की।
ग्राम तिजोरा के सुरेंद्र सिंह ने शिकायत की कि उनकी चकरोड व भूमि को काटकर पड़ोसियों ने अपने खेतों में मिला लिया है। उनकी जमीन की नाप जोख कर कब्जा मुक्त कराया जाए। गांव अहीर टोला के संत प्रभा ने आरोप लगाया कि खातेदार ने उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है, जिसकी पैमाइश कराकर न्याय किया जाए।
छिमारा सड़क निवासी अभिषेक कुमार ने मकान की दीवार के सहारे गड्ढा खोदे जाने की शिकायत की। भतोरा के रविंद्र सिंह ने चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की मांग रखी। समाधान दिवस में एसडीएम कुमार सत्यम, सीओ आयुषी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
चकरनगर। चकरनगर तहसील में शनिवार को सीडीओ अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विधवा महिला ने अपने बच्चों के साथ अधिकारियों के सामने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता प्रिया ने सीडीओ अजय कुमार गौतम के समक्ष हाथ जोड़कर बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और जमीन की अभी भी विरासत दर्ज नहीं की गई है। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया, सीओ अवनीश कुमार सिंह, तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्र व बीडीओ यदुवीर सिंह मौजूद रहे। संवाद
ताखा। तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम श्वेता मिश्रा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें आईं। समाधान दिवस में पहुंचे ऊसराहार निवासी रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके पुत्र की शादी 20 अप्रैल को होनी है लेकिन प्रीतिभोज के लिए उन्हें गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम श्वेता मिश्रा ने तत्काल पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि आवेदक को आवश्यक संख्या में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएं। संवाद