{"_id":"582f4bc34f1c1b6136901814","slug":"electricity-department-claim-5-lac-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग ने वसूले पांच लाख रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग ने वसूले पांच लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
electricity price increases
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत विभाग के चलाए जा रहे वसूली अभियान के तहत कस्बा लखना में रामश्याम गेस्ट हाउस में वसूली शिविर लगाया गया। बकायेदारों से पांच लाख 26 हजार की वसूली के साथ घरों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस शिविर में मौजूद एसडीओ भूप सिंह व जेई कन्हैयालाल ने बताया कि कस्बा स्थित रामश्याम गेस्ट हाउस में लगे शिविर में बकायेदारों से पांच लाख 26 हजार रुपये की वसूली के साथ आठ कनेक्शन बकायेदारों के काटे गए। वहीं दो नए कनेक्शन हुए। इस शिविर के उपरांत कस्बा में कई मोहल्ले में चेकिंग अभियान चलाया गया। यह वसूली अभियान 24 नवंबर तक लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
इस अभियान में लिपिक अजय कुमार, संविदा लाइनमैन प्रेम कुशवाहा, सुरेश पांडेय, रामू कुशवाहा, इंदल सिंह, कल्लू यादव के अलावा मीटर रीडर भी साथ रहे।
विज्ञापन