फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   education

वन्य जीव हमारे जीवन के लिए उपयोगी

Thu, 03 Oct 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
education
इटावा। वन्यजीवों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से गोष्ठी का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में किया गया। इसमें बच्चों को वन्य जीवों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

वन विभाग इटावा एवं सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी बढ़पुरा अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमारे देश में वन्यजीव व वनस्पतियां प्रचुर मात्रा में मिलती हैं। हमारे प्राकृतिक संसाधनों का लगातार ह्रास होता जा रहा है। इसमें न केवल उसमें पाए जाने वाले जीव जंतुओं पर खतरा मंडरा रहा है। बल्कि हमारे लिए भी जीवन का संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

वार्डन सुमन परिहार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहर के बच्चों को जनपद स्तरीय मंच पर लाकर उनमें आत्मविश्वास पैदा करना है। इसके साथ ही वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति भावना पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन दरोगा ताबिस अहमद ने कहा कि एक वन की जब कल्पना करते हैं तो मन सोचकर ही प्रसन्न हो जाता है। वो हरा भरा वातावरण, चिड़ियों का चहकना, पशु पक्षियों का डालियों पर झूलना, मधुमक्खियों तथा तितलीयों का अंबार हमारे वन बाहरी रूप से जितने शांत मालूम पड़ते है। असल में उतने ही जीवंत होते हैं।
स्कॉन सचिव वन्यजीव विशेषज्ञ संजीव चौहान ने आवाहन करते हुए कहा कि आप अपने आसपास पाए जाने वाले पेड़ -पौधे जलीय जीव, पक्षियों एवं वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाएं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डिप्टी सिंह, मनोज दीक्षित, संतोष कुमार, रविंद्र मिश्रा, सुरेंद्र चंद्र ,मीनाक्षी शुक्ला, सूर्यप्रभा, विनीता कुमारी एवं भूपेंद्र भदौरिया का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed