{"_id":"621d127c20ecf0434e4d061b","slug":"education-etawah-news-knp6831289138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की निगरानी में विवि परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की निगरानी में विवि परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में परीक्षा कक्ष का निरीक्षण करते प्राचार्य डा.महेंद्र कुमार
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में सोमवार से शुरू करा दी गई हैं। महाविद्यालयों के गेटों पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। परीक्षाएं तीन पालियों में कराई जा रही है।
चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज हैवरा में सोमवार को पहले दिन 2345 परीक्षार्थियों ने तीनों पालियों में परीक्षा दी। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराई जा रही है। राजकीय महिला महाविद्यालय में भी परीक्षाएं कराई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्याम प्रताप सिंह ने बताया प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। शहर में स्थित कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में भी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं।
प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुरूप परीक्षाएं कराई जा रही हैं। सीसीटीवी कैमरों से यूनिवर्सिटी से भी निगरानी की जा रही है। इसके लिए कैमरों की संख्या भी बढ़ाई गई है। कॉलेज के गेट पर चेकिंग की जाती है। परीक्षा कक्ष में भी पूरी नजर रखी जा रही है। महाविद्यालय में नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट व बलराम सिंह इंस्टीट्यूट के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। एक मार्च को शिवरात्रि के कारण परीक्षा नहीं होगी। केके डिग्री कॉलेज में भी परीक्षाएं कराई गईं। बकेवर स्थित जनता महाविद्यालय में भी सोमवार से यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं शुरू करा दी गई।