फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Due to break-down jam

ब्रेक जाम होने पर रोकी गई डाउन मालगाड़ी

Thu, 27 Apr 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 27 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन

भरथना। इटावा की ओर से डाउन ट्रैक पर कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के भरथना स्टेशन के निकट अचानक एकडिब्बे के ब्रेक जाम हो गए। ब्रेक जाम होने से  डिब्बे के पहिये से धुआं निकलने लगा। स्टेशन मास्टर ने तुरंत ही इसकी जानकारी ट्रेन के ड्राइवर को दी। इस पर ट्रेन को साम्हाें रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन में रोक  लिया गया। आधा घंटे की मशक्कत के बाद ब्रेक को ठीक करने के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर डाउन ट्रैक पर दौड़ रही सूरी मालगाड़ी जब भरथना स्टेशन को क्रास कर रही थी तभी स्टेशन मास्टर ने देखा कि मालगाड़ी के एक डिब्बे के पहिये से तेज धुआं निकल रहा है। स्टेशन मास्टर ने तुरंत ही इसकी जानकारी ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड के साथ कंट्रोल को दी जिसके बाद तुरंत ही कंट्रोल ने ट्रेन को साम्हाें स्टेशन पर लूप लाइन में खड़ी करने के निर्देश दिए और ट्रेन को 07 बजकर 32 मिनट पर साम्हों स्टेशन की लूप लाइन में खड़ा कर दिया गया। इसके बाद टेक्नीकल टीम ने जाम हुए ब्रेक को कड़ी मशक्कत के बाद ठीक किया और मालगाड़ी को 07 बजकर 56 मिनट पर आगे के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन के लूप लाइन में लिए जाने के चलते डाउन ट्रेक पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed