फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   drm stop mainpuri stopage

डीआरएम ने बंद की मैनपुरी पैसेंजर

Tue, 10 Jan 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 10 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
drm stop mainpuri stopage
एसएम कार्यालय में ब्लाक इंस्ट्रूमेंट की मरम्मत में जुटे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

डीआरएम इलाहाबाद मंडल ने मंगलवार को इटावा-मैनपुरी ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैक पर सिग्नल व्यवस्था अभी तक शुरू न होने की बात सामने आने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। ब्लाक इंस्ट्रूमेंट खराब होने से पीएलसी (पेपर लाइन क्लियर) पर ट्रेन चलाने पर डीआरएम ने तुरंत ही ट्रैक पर ट्रेन का संचालन अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

मंगलवार को डीआरएम इलाहाबाद मंडल एसके पंकज सुबह 5: 35 बजे स्पेशल ट्रेन से इटावा पहुंचे। 8 बजकर 47 मिनट पर वह मैनपुरी ट्रैक के निरीक्षण पर निकले। इस दौरान डीआरएम को बड़ी खामी पकड़ में आई।  ट्रैक पर बिना सिगभनल व्यवस्था के ही पैसेंजर ट्रेन को पीएलसी पर दौड़ाया जा रहा था। इस पर डीआरएम ने सिगभनल विभाग के अधिकारियों व टीआई से जानकारी ली। उन्हेें बताया गया कि इटावा स्टेशन के मास्टर कक्ष में स्थापित ब्लाक इंस्ट्रूमेंट गड़बड़ है। जिसके चलते ट्रैक की सिगभनल व्यवस्था अभी शुरू नहीं हो सकी है। पेपर पर लाइन क्लियर देकर ही उद्घाटन के दिन से ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस बात पर डीआरएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और ब्लाक इंस्ट्रूमेंट को वर्क में जल्द लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने इटावा से मैनपुरी तक ट्रैक का डीआरएम स्पेशल से विंडो निरीक्षण किया। निरीक्षण में रूट पर कई रेलवे फाटकों पर केबिन मैन की तैनाती न होने का मामला भी सामने आया। डीआरएम ने अगले आदेश तक ट्रैक पर ट्रेेन का संचालन बंद करने के आदेश जारी कर दिए। जिसके बाद डीटीएम टूंडला ने ट्रेन का संचालन बंद किए जाने का पत्र इटावा व मैनपुरी स्टेशन को भेज दिया। माना जा रहा है कि जब तक ब्लाक इंस्ट्रूमेंट काम करना शुरू नहीं करता और ट्रैक की अन्य कमियों को दूर नहीं किया जाता, मैनपुरी लाइन पर पैसेंजर ट्रेन नहीं दौड़ सकेगी। डीआरएम के कड़े निर्देश के बाद ही इटावा स्टेशन के एसएम कार्यालय में स्थापित ब्लाक इंस्ट्रूमेंट को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


ये है ब्लाक इंस्ट्रूमेंट और पेपर लाइन क्लियर
इटावा। रेलवे ब्लाक इंस्ट्रूमेंट का प्रयोग सिंगल लाइन ट्रैक पर करती है। इस उपकरण से ही ट्रेनों को लाइन क्लियर दी जाती है। ब्लाक इंस्ट्रूमेंट से एक बार लाइन क्लियर दिए जाने के  बाद ट्रेन को एक ओर से सिगभनल मिलना शुरू हो जाते हैं जबकि दूसरी ओर से किसी भी सूरत में लाइन क्लियर नहीं दी जा सकती। इस प्रणाली से सिंगल लाइन पर ट्रेनों का संचालन बिना किसी खतरे के किया जाता है। जबकि पेपर लाइन क्लियर व्यवस्था आपातकाल के लिए है। जब कभी ब्लाक इंस्ट्रूमेंट या सिगभनल प्रणाली में कोई कमी आती है तो पेपर पर लिखित रूप से ड्राइवर को लाइन क्लियर देकर ट्रेन को रवाना किया जाता है। जिसमें ट्रेन बिना सिगभनल लोअर हुए ही आती जाती है। मैनपुरी ट्रैक पर उद्घाटन के दिन से अभी तक रेलवे पीएलसी पर ही प्रतिदिन ट्रेन को इटावा-मैनपुरी के बीच संचालित कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed