{"_id":"604cffa98ebc3ed94a2181ba","slug":"dramatically-missing-student-returned-from-delhi-etawha-news-knp6174453135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटकीय ढंग़ से लापता हुआ छात्र दिल्ला से लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटकीय ढंग़ से लापता हुआ छात्र दिल्ला से लौटा
विज्ञापन
करन यादव परिजनों के साथ
- फोटो : ETAWHA
लवेदी। लखना से लापता हुआ कक्षा आठ का छात्र नाटकीय ढग़ से बस चालक की मदद से दिल्ली से शनिवार सुबह जसवंतनगर लौट आया। बस चालक ने बच्चे को मां के हवाले कर दिया। शुक्रवार सुबह स्कूल बस छूटने पर छात्र को कार सवार लोगों ने लिफ्ट देकर उसे बैठा लिया था। आरोप है कि स्कूल आने से पहले उसे बेहोश कर दिल्ली ले गए थे।
लखना कस्बा के आदर्श नगर मुहाल निवासी महावीर सिंह यादव शिक्षक है। इनकी बेटी प्रीति यादव का ससुराल जनपद आगरा के चित्राहाट में है। प्रीति का बेटा करन (13) पुत्र संजय यादव चकरनगर मार्ग स्थित मानपुरा गनियावर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। संजय राजस्थान उदयपुर में आर्मी में लैब अस्सिटेंट है। शिक्षक ने बताया कि शुक्रवार सुबह छात्र स्कूल जाने के लिए लखना स्थित बाईपास तिराहा पहुंचा लेकिन लेट होने पर उसकी बस छूट गई थी।
तभी छात्र को कार सवार कुछ लोगों ने लिफ्ट देकर उसे साथ में बैठा लिया। कार में चार महिलाएं और दो युवक थे। आरोप है कि वह छात्र को स्कूल की तरफ ले जाने लगे। तभी स्कूल आने से पहले ही बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इधर छात्र के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने लखना चौकी में तहरीर दी। इसी बीच छात्र रात को दिल्ली पहुंचा। किसी तरह वह कार सवार बदमाशों के चंगुल से छुटकर रात को दिल्ली बस स्टैंड स्थित अम्रपाली ट्रैवल्स के पास पहुंचा और ट्रैवल्स में मौजूद बस चालक श्याम ङ्क्षसह को छात्र ने जानकारी दी।
विज्ञापन
चालक ने छात्र की मां को फोनपर बात कराई। शनिवार सुबह चालक छात्र को लेकर जसवंतनगर इटावा पहुंचा। लापता बेटे को देखते ही मां ने उसे गले से लगा लिया और परिजनों ने चालक के नेक काम की सराहना की। बकेवर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लखना चौकी प्रभारी चिन्तन कौशिक ने बालक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया था। रात को दिल्ली सेएक फोन बालक की मम्मी के पास गया। एक ट्रैवलर्स चालक ने उसे परिजनों से मिलाया। कार सवार छात्र का मोबाइल सिम तोड़कर फें क गए थे।
केबीसी मे जीता था मोबाइल
कौन बनेगा करोड़पति में घर बैठे ऑनलाइन प्रश्नों का जवाब देकर छात्र करन ने करीब 38 हजार रुपये का मोबाइल कोरोना काल में जीता था। वह शुक्रवार को मोबाइल लेकर स्कूल जा रहा था। आरोप है कि कार सवार लोगों ने मोबाइल का सिम निकाला और उसे तोड़कर रास्ते में फेंक दिया था। इस कारण वह घर में फोन नहीं कर पा रहा था। बस चालक उसे लिए मसीहा बना।