{"_id":"6a1b365fd829a5fc610e2f5a","slug":"drains-clogged-in-usrahar-water-enters-over-100-homes-and-shops-etawah-news-c-216-1-etw1011-143621-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ऊसराहार में नाले चोक, 100 से अधिक घरों-दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ऊसराहार में नाले चोक, 100 से अधिक घरों-दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन
फोटो 05:: नाला चोक होने से दुकानों व मकानों में भरा पानी। संवाद
- रातभर जागकर पानी निकालते रहे लोग, लाखों रुपये का नुकसान
- स्थानीय व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। शुक्रवार रात आई आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने तहसील के सबसे बड़े कस्बे ऊसराहार में भारी तबाही मचा दी। नालियों के चोक होने से बारिश का पानी सड़कों पर भर गया और देखते ही देखते 100 से अधिक घरों व दुकानों में घुस गया। जलभराव से व्यापारियों और स्थानीय लोगों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कस्बे की नालियों की वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है। नालियां कचरे से पटी होने के कारण बारिश का पानी निकासी का रास्ता नहीं पा सका और घरों व प्रतिष्ठानों में भर गया। पूरी रात लोग बाल्टियों और मोटरों की मदद से पानी निकालते रहे, लेकिन हालात पर काबू नहीं पाया जा सका। बारिश से सबसे अधिक नुकसान व्यापारियों को हुआ। व्यवसायी लक्ष्मीकांत गुप्ता की खाद की दुकान और गोदाम में पानी भर जाने से खाद की बोरियां खराब हो गईं। वहीं सुशील गुप्ता के निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में करीब चार फीट तक पानी भर गया। इसके अलावा रामबाबू गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, अवनीश मिश्रा, भगवानदास गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सदानंद गुप्ता और सुनील गुप्ता सहित अनेक दुकानदारों के सामान को नुकसान पहुंचा।
घटना को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती, अनिल कौशल तथा भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल नालों की सफाई और स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापार मंडल और किसान संगठन संयुक्त रूप से तहसील मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे। एडीओ पंचायत भगवान दास ने बताया कि रोस्टर बनाकर जल्द ही सफाई अभियान चलाया जाएगा।