फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DR. Nageshwar an others awarded

डा. नागेश्वर समेत कई वाणी पुत्र सम्मानित

Mon, 22 Dec 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 22 Dec 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
DR. Nageshwar an others awarded

इटावा हिंदी सेवा निधि के 22वें सारस्वत समारोह में हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं संवर्द्धन में उल्लेखनीय दखल रखने वाले वाणी पुत्रों को सम्मानित किया गया। यूं तो हिंदी सेवियों को यह सम्मान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक के हाथों मिलना था, लेकिन कोहरे की वजह से वह समारोह में शामिल नहीं हो सके।

विज्ञापन


उनकी अनुपस्थिति में मुख्य अतिथि के तौर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, समारोह अध्यक्ष/कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी, न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल एवं न्यायमूर्ति अभिनव उपाध्याय ने हिंदी सेवियों को सम्मानित किया। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन


राज्यपाल श्री नाइक के इंतजार में कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुआ। निधि न्यास के महासचिव प्रदीप कुमार गुप्त एडवोकेट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद सम्मानित करने का क्रम शुरू हुआ। न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त जनवाणी सम्मान को प्राप्त करने के लिए बाल कवि बैरागी उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम संचालक पूर्व प्राचार्य डॉ. विद्याकांत तिवारी ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से वह रास्ते में हैं। इसके बाद अहिंदी भाषी हिंदी सेवा सम्मान तमिलनाडु के साहित्यकार एवं हिंदी लेखक डा. नागेश्वर सुंदरम ने प्राप्त किया। गंग देव सम्मान उपन्यासकार मेवाराम धीरपुर फर्रुखाबाद, श्रीमती कुमुद भूषण विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान विख्यात संगीतकार कुमार गधर्व एवं वसुंधरा की पुत्री कलापिनी कोमकली देवास मध्यप्रदेश, डॉ. दुखनराम विज्ञान हिंदी सेवा सम्मान बर्मिंघम विश्व विद्यालय से सेवानिवृत्त डॉ. कृष्ण कुमार मूल निवासी बहराइच, श्याम कक्कड़ हिंदी विधि सेवा सम्मान राजस्थान विश्व विद्यालय के विधि संकाय डीन प्रोफेसर सतीश चंद्र शास्त्री ने प्राप्त किया।

इसके अलावा आचार्य विष्णुकांत शास्त्री स्मृति हिंदी सेवा सम्मान डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र बलिया, सेठ गोविंददास शासन-प्रशासन हिंदी सेवा सम्मान आईएएस प्रज्ञानराम मिश्र इलाहाबाद, न्यायमूर्ति रामभूषण मेहरोत्रा स्मृृति हिंदी सेवा सम्मान न्यायमूर्ति विजय कुमार बिष्ट लैंसडाउन पौड़ी, श्रीमती सावित्री गुप्ता स्मृति हिंदी सेवा सम्मान श्रीमती सुरैया हसन बोस हैदराबाद को प्रदान किया गया है। हिंदी के यह साहित्य शिल्पी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। इनमें प्रज्ञानराम मिश्र का करीब सप्ताह भर पहले निधन हो चुका है।

समारोह में भीमसेन शर्मा-गुलाबराय अलंकरण डॉ. राकेश सिंह सूरापुर सुल्तानपुर, श्रीमन्नारायण-रत्नाकर शास्त्री अलंकरण दौलत सिंह कुशवाहा बंसई औरैया, शिशु बल्लभ अलंकरण डॉ. गोविंद कुमार द्विवेदी औरैया, शिवदत्त चतुर्वेदी-प्रहलाद यदुवंशी अलंकरण निर्मल कुमार चतुर्वेदी चौवान फर्रुखाबाद, बेदम वारसी-निसार सीमावी अलंकरण डॉ. शाइस्ता नाज इलाहाबाद एवं भटेले विश्वनाथ-शेख अतहर हुसैन अलंकरण शहर निवासी सैयद तसलीम रजा को प्रदान किया गया।
इस मौके पर इस्लामियां कालेज के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

जिला जज रविंद्र नाथ कक्कड़, डीएम नितिन बंसल, न्यासी दिलीप कुमार गुप्त, अशोक कुमार गुप्त, राजकुमार गुप्त, जमुना दास अग्रवाल, राजर्षि गुप्त, मोहम्मद तारिक, प्रवीन चौधरी, रवि केसरवानी, अनिल केसरवानी गोरखपुर, ओपी केसरवानी, सुभाष चतुर्वेदी, संजीव शर्मा, रीता गुप्ता, ममता गुप्ता आदि ने अतिथियों को बैज अलंकरण किया।


इस अवसर पर गीतकार कुंवर बेचैन, पूर्व डीजीपी महेश चंद्र द्विवेदी, डॉ. कुश चतुर्वेदी, गिर्राज नारायण अग्रवाल, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, प्रेम शंकर शर्मा, रविंद्र सिंह चौहान, फुरकान अहमद, अनुराग असफल, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वर चंद्र, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा आदि दूर दराज से आए साहित्यप्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed