फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Don't expect from the government, protect yourself: Shivpal

लोग खुद अपनी सुरक्षा करें, सरकार से न रखें उम्मीद: शिवपाल

Mon, 07 Sep 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Don't expect from the government, protect yourself: Shivpal
फोटो संख्या 18 स्व संजय सराफ के परिजनों को सांत्वना देते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWHA
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सोमवार को कहा कि सरकार से कोई उम्मीद न रखें, खुद अपनी सुरक्षा करें।
विज्ञापन

दरअसल, शिवपाल अपने विधानसभा क्षेत्र में सराफा व्यवसायी कोरोना संक्रमित संजय कुमार पुरवार की मौत पर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे।
प्रसपा अध्यक्ष ने इस दौरान देश व प्रदेश की सरकारों पर करारे प्रहार किए। कहा कि दोनों सरकारों ने जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है।
कोरोना से बचाव के उपायों को ताक पर रख दिया है। इस महामारी और सरकार की उपेक्षा से देश में दिनों दिन हालात भयावह होते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब देश में 100-500 कोरोना के केस थे, तब तो पूरा देश लॉकडाउन में था। अब रोज 90 हजार लोग कोरोना के शिकार हो रहे, तब सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है।
अस्पतालों में मरीजों का अनुभवहीन चिकित्सकों से इलाज करवाया जा रहा। कोरोना संक्रमितों की ज्यादातर मौतें अन्य रोगों से हो रहीं हैं।
क्योंकि, सिर्फ कोरोना का इलाज एक ढर्रे के अनुसार हो रहा है। अन्य रोगों की ओर न तो सरकार का ध्यान जा रहा और न ही समुचित इलाज हो रहा है।
उन्होंने व्यवसायी के पिता और अपने वरिष्ठ साथी यतींद्र कुमार पुरवार और संजय के पुत्र सुमंत और शोभित को ढांढस बंधाया। कोरोना से ग्रस्त संजय का दो सितंबर को निधन हो गया था।
विज्ञापन

शिवपाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रसपा जिला महासचिव अजेंद्र सिंह गौर, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, वेदव्रत गुप्ता, श्याम किशोर गुप्ता, अनीस अंसारी, हेमन्त लल्ले, कर्मराज सिंह यादव, इंद्रजीत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed