फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Doctors are responsible for the corona period

बेहतर चिकित्सा व कुशल नेतृत्व से ठीक हो रहे कोरोना मरीज- कुलपति

Wed, 01 Jul 2020 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Doctors are responsible for the corona period
फोटो संख्या 16 डाक्टर्स डे पर कुलपति प्रो0 राजकुमार को सम्मानित करते कोरोना कमिटी के सदस्य - फोटो : ETAWHA
चिकित्सक का कार्य कोविड-19 के दौरान बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। कोरोना काल में कोविड-19 अस्पताल में लगे सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी इस गंभीर जिम्मेदारी को पूरी तन्मयता से निभा रहे हैं।
विज्ञापन

ये बातें चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई के कुलपति प्रो. राजकुमार ने कहीं। बुधवार को डॉक्टर्स-डे पर विश्वविद्यालय की कोर कमेटी ने प्रगति मीटिंग के बाद सोशल डिस्टेंन्सिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कुलपति प्रो. राजकुमार को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से दी जा रही चिकित्सकीय सेवाओं व कुशल नेतृत्व के लिए डॉक्टर्स डे पर विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार ने कहा कि बेहतरीन चिकित्सीय सेवाओं व कुशल नेतृत्व की बदौलत कोविड-19 अस्पताल से बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अपने घरों को जा रहे हैं।
यह विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स डे डॉ. विधानचंद्र रॉय को श्रद्धांजलि एवं सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। डॉ. विधानचंद्र रॉय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी थे।
चिकित्सा जगत एवं अन्य सामाजिक कार्यों में उनके बेहतरीन योगदान को देखते हुए उन्हें 4 फरवरी 1961 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मनित किया गया।

इस दौरान प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव, संकायध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह, ओएसडी कोविड-19 शैलेंद्र कुमार यादव, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, ओएसडी जयशंकर प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed