फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   docter hadtal

रेजिडेंट डॉक्टरों ने ठप कीं इमरजेंसी सेवाएं

Wed, 29 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
docter hadtal
मेडिकल यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन करते जूनियर डॉक्टर - फोटो : ETAWAH
सैफई। नीटी और पीजी काउंसलिंग में हो रही देरी के चलते हड़ताल कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने मंगलवार को इमरजेंसी सेवाएं भी ठप कर दीं। डॉक्टरों ने कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा को भी ज्ञापन सौंपा। इधर इमरजेंसी सेवाओं में सीनियर डॉक्टरों पर काम का बोझ बढ़ गया। इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर में मरीजों को देर से इलाज मिला। वहीं कुछ मरीज जिला अस्पताल व निजी अस्पताल चले गए।
विज्ञापन

नीट पीजी काउंसलिंग 2021 में हो रही देरी को लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे डॉक्टरों को सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ने से सोमवार को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया था। जिसके बाद फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन(फोर्डा) के आह्वाहन पर मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि देश भर के रेजिडेंट डॉक्टर 27 नवंबर से परीक्षा के स्थगन और उसके बाद मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टरों के नए बैच के प्रवेश में हो रही अनिश्चितकालीन देरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों कहा कि दिल्ली में सोमवार को हुए डॉक्टरों के अपमान के चलते हम हर साल 27 दिसंबर को काला दिवस मनाएंगे। हम लोगों ने कोरोना की दूसरी लहर में अपनी जान की परवाह न करते हुए दिन-रात काम किया। आज सरकार हम लोगों की जायज मांगे नहीं मान रही है। यह निंदनीय है। इसी वजह से हम लोगों ने इमरजेंसी सेवाएं देना बंद किया है।

इस समय मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में 160 रेजिडेंट डॉक्टर हैं। जिनमें से तीन माह बाद 80 डॉक्टरों का एक बैच पास होकर यहां से चला जाएगा। उसके बाद यहां सिर्फ 80 ही रह जाएंगे। अभी यहां पर 240 रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी है। वैसे भी मेडिकल यूनिवर्सिटी में सीनियर डॉक्टरों की भी कमी चल रही है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर से कैसे निपटा जाएगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed