{"_id":"079e0289f9da206972af834f42a245ae","slug":"dmu-passenger-will-run-from-today-on-rugged-paths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीहड़ के रास्तों पर आज से दौड़ेगी डीएमयू पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीहड़ के रास्तों पर आज से दौड़ेगी डीएमयू पैसेंजर
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गुरुवार से इटावा से आगरा तक के नए रेल रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बटेश्वर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बीहड़ के रास्तों से होते हुए ट्रेन इटावा स्टेशन पहुंचेगी।
इटावा-बाह-बटेश्वर आगरा रेलवे लाइन पर लगभग 17 साल पहले काम शुरू हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने ननिहाल बटेश्वर को आगरा व इटावा से जोड़ने के लिए यह पहल की थी। गुरुवार दोपहर 12:15 मिनट पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बटेश्वर रेलवे स्टेशन से पहली डीएमयू पैसेंजर को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यह गाड़ी उदी के रास्ते दोपहर तीन बजे इटावा पहुंचेगी। इस दौरान आगरा मंडल, इलाहाबाद मंडल व झांसी मंडल के जीएम के भी मौजूद रहने की संभावना है। इस रूट से आने वाली नई ट्रेन के स्वागत के लिए इटावा स्टेशन तैयार है। इलाहाबाद मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी भी यहां डीएमयू का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
ट्रेन की टाइमिंग
इटावा स्टेशन से सुबह 5:55 बजे आगरा के लिए रवाना होगी।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन शाम 4:30 बजे इटावा के लिए रवाना होगी
कम होगा दिल्ली-हावड़ा रूट का लोड
सबसे ज्यादा व्यस्त दिल्ली हावड़ा रेल लाइन पर गाड़ियों का लोड अधिक होने की बात कई बार निकलकर सामने आ चुकी है। ऐसे में रेलवे काफी समय से प्रयासरत है कि किसी तरह से ट्रैक पर लोड कम किया जाए। आगरा और राजस्थान की ओर जाने वाली ट्रेनें (दिल्ली हावड़ा रूट पर) टुंडला से ट्रैक बदलती है।
नया रूट इटावा-बाह-बटेश्वर आगरा रेलवे लाइन के बनने से अब आगरा और राजस्थान की ओर जाने वाली ट्रेनों को इस रूट से आगरा भेजा जा सकता है। इससे इटावा से टुंडला के बीच दिल्ली हावड़ा रूट पर ट्रेनों का लोड कुछ कम हो सकता है। रेलवे सूत्रों के अनुसार इसके लिए इलाहाबाद, आगरा व झांसी मंडल के अधिकारियों ने कागजी कसरत करनी शुरू कर दी है।