फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   diwali

पांच हजार दीपक जलाकर यमुना घाट पर मनाया दीपोत्सव

Wed, 03 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
diwali
घाट पर गंगा आरती करतीं सदर विधायक सरिता भदौरिया - फोटो : ETAWAH
इटावा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत गंगा उत्सव 2021 कार्यक्रम का आयोजन यमुना नदी के किनारे स्थित ग्यारह रूद्री घाट पर किया गया। सामाजिक वानिकी प्रभाग एवं सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के तत्वावधान में दीपोत्सव एवं यमुना आरती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना हमारी धार्मिक नदियां हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए जो महात्वाकांक्षी योजना चलाई है। वह बहुत ही सराहनीय है। कार्यक्रम में घाटों पर 5001 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

डीएफओ अतुलकांत सुक्ला ने बताया कि उत्सव का आयोजन 2017 से गंगा के किनारे शहरों में किया जाता था। इस बार पूरे देश की नदियों के संरक्षण के लिए उत्सव मनाया जा रहा है। यहां एसडीओ संजय सिंह, स्कॉन महासचिव पर्यावरणविद् डॉ राजीव चौहान, संजय सक्सेना समाजसेवी, वन्यजीव विशेषज्ञ संजीव चौहान, वन क्षेत्राधिकारी बढ़पुरा अजय कुमार त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed