फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dividers truck hit the car entered , the mother - daughter's death

डिवाइडर से टकराकर कार ट्रक में घुसी, मां-बेटी की मौत

Fri, 15 May 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 15 May 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dividers truck hit the car entered , the mother - daughter's death

नई दिल्ली से रायबरेली जा रही कार जसवंतनगर कस्बे से

विज्ञापन
चार किमी पहले अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर ट्रक में जा घुसी। हादसे में युवती और उसकी दो साल की मासूम बेटी की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए, तीन की हालत गंभीर है। सभी को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार की रात करीब दस बजे नई दिल्ली से कार से छह लोग रायबरेली के लिए रवाना हुए। इन लोगों को रायबरेली के समरैदा जाना था। शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे इनकी तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराती हुई ट्रक में जा घुसी।

हादसे में कार सवार पूजा (28) पत्नी कमलेश और उसकी पुत्री अंशिका (2) समरैदा, रायबरेली की घटनास्थल पर ही मौैत हो गई, जबकि ड्राइवर मोनू शुक्ला पुत्र कौशल किशोर निवासी कर्ण विहार दिल्ली, कमलेश पुत्र आदित्य कुमार, अरुण पुत्र गोपाल दास तथा राजकुमार पुत्र रामसुंदर निवासीगण समरैदा जनपद रायबरेली घायल हो गए।

दुर्घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह यादव मौके पर पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। तीन लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। राजकुमार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना घायलों और मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed